Breaking News

आवश्यकता है “बेखौफ खबर” हिन्दी वेब न्यूज़ चैनल को रिपोटर्स और विज्ञापन प्रतिनिधियों की इच्छुक व्यक्ति जुड़ने के लिए सम्पर्क करे –Email : [email protected] , [email protected] whatsapp : 9451304748 * निःशुल्क ज्वाइनिंग शुरू * १- आपको मिलेगा खबरों को तुरंत लाइव करने के लिए user id /password * २- आपकी बेस्ट रिपोर्ट पर मिलेगी प्रोत्साहन धनराशि * ३- आपकी रिपोर्ट पर दर्शक हिट्स के अनुसार भी मिलेगी प्रोत्साहन धनराशि * ४- आपकी रिपोर्ट पर होगा आपका फोटो और नाम *५- विज्ञापन पर मिलेगा 50 प्रतिशत प्रोत्साहन धनराशि *जल्द ही आपकी टेलीविजन स्क्रीन पर होंगी हमारी टीम की “स्पेशल रिपोर्ट”

Wednesday, July 22, 2026 3:38:27 AM

वीडियो देखें

खबर चलने के बाद केमिस्ट एंड एसोसिएशन ने बैठकर कर जताई नाराजगी ,थाना इंचार्ज भी भड़के

खबर चलने के बाद केमिस्ट एंड एसोसिएशन ने बैठकर कर जताई नाराजगी ,थाना इंचार्ज भी भड़के
से बेखौफ खबर के लिए स्वतंत्र पत्रकार जिबराइल खान की रिपोर्ट

बहराइच । केमिस्ट एंड ड्रगिस्ट ब्लॉक नवाबगंज के पदाधिकारियों ने बैठक कर एक प्रेस विज्ञप्ति जारी कर कहा कि रूपैईडिहा क्षेत्र की सभी दवा की दुकानों पर नशीली गोली और सीरप बेचे जाने की खबर पूरी तरह सत्य नहीं है क्योंकि लगभग दर्जन भर मेडिकल स्टोर ऐसे भी है जिनकी दुकानों पर सीसीटीवी कैमरा लगा हुआ है जबकि दिखाई गई खबर मे कहा गया था कि लगभग सभी ( अधिकतर )दवा की दुकानों पर नशे की दवाईयां खुलेआम बेची जा रही है जिसे आप इस खबर में देख सकते हैं

एसोसिएशन द्वारा प्रेस विज्ञप्ति जारी होने के बाद जब पत्रकार शाकिर कादरी ने एसोसिएशन के अध्यक्ष डॉक्टर याकूब अंसारी से बात की तो उन्होंने भी ये माना कि नशीली दवाएं मेडिकल स्टोरों पर बेची जा रही है जिससे देश का भविष्य बर्बाद हो रहा है जिसे रोकने के लिए वो खुद भी प्रयासरत है और जल्द ही उनके प्रयास से क्षेत्र की मेडिकल स्टोरों पर सीसीटीवी कैमरे लगे होंगे जिससे उन्हें चिन्हित किया जाएगा जो नशीली दवाओं को बेच कर पूरे समाज को बर्बाद कर रहे हैं

जबकि आज भी क्षेत्र में नशीली दवाओं की बिक्री होने की सूचना आती रही जिसे लेकर ड्रग इंस्पेक्टर राजू प्रसाद से बात की गई तो उन्होंने समय मिलते ही जांच करने की बात कही और जब रूपैईडिहा थाना इंचार्ज अभय कुमार से बात की गई तो उन्होंने ये कहते हुए फोन काट दिया कि ये ड्रग इंस्पेक्टर जिम्मेदारी है मेरी नही!

अफ़सोस की बात है कि जब देश का भविष्य कहे जाने वाले युवाओं को बचाने के लिए कोई भी अपनी जिम्मेदारी मानने को तैयार नही है तो आखिर कैसे इन्हें बचाया जाए? जो आज नशे के गुलाम बने हुए है !

जिसे पूर्व में भारत और नेपाल दोनों ही देशों के अधिकारियों ने बैठक कर बचाने की बात कही थी जो आज सिर्फ और सिर्फ दिखावा लग रही है

 

व्हाट्सएप पर शेयर करें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *