Breaking News

आवश्यकता है “बेखौफ खबर” हिन्दी वेब न्यूज़ चैनल को रिपोटर्स और विज्ञापन प्रतिनिधियों की इच्छुक व्यक्ति जुड़ने के लिए सम्पर्क करे –Email : [email protected] , [email protected] whatsapp : 9451304748 * निःशुल्क ज्वाइनिंग शुरू * १- आपको मिलेगा खबरों को तुरंत लाइव करने के लिए user id /password * २- आपकी बेस्ट रिपोर्ट पर मिलेगी प्रोत्साहन धनराशि * ३- आपकी रिपोर्ट पर दर्शक हिट्स के अनुसार भी मिलेगी प्रोत्साहन धनराशि * ४- आपकी रिपोर्ट पर होगा आपका फोटो और नाम *५- विज्ञापन पर मिलेगा 50 प्रतिशत प्रोत्साहन धनराशि *जल्द ही आपकी टेलीविजन स्क्रीन पर होंगी हमारी टीम की “स्पेशल रिपोर्ट”

Tuesday, September 8, 2026 11:01:59 AM

वीडियो देखें

जिला उद्यान अधिकारी पारसनाथ ने किया केला प्रक्षेत्र का निरीक्षण

जिला उद्यान अधिकारी पारसनाथ ने किया केला प्रक्षेत्र का निरीक्षण
से बेखौफ खबर के लिए स्वतंत्र पत्रकार राजकुमार गुप्ता की रिपोर्ट

बहराइच 22 सितम्बर। जिला उद्यान अधिकारी पारसनाथ द्वारा वि.ख. चित्तौरा ग्राम बारापत्थर का भ्रमण कर विगत वित्तीय वर्ष में प्रगतिशील कृषक मो. अजमल के खेत में राष्ट्रीय कृषि विकास योजनान्तर्गत 2.0 हैक्टर क्षेत्रफल में केला टिश्यू कल्चर प्रजाति-.ग्रेण्डनैन, के क्षेत्र विस्तार का निरीक्षण किया गया।
निरीक्षण के दौरान पाया गया वर्तमान में केला की विक्रय हेतु कटाई हो रही है। कृषक द्वारा फसल की सिंचाई ड्रिप पद्धति (माइक्रोइरीगेशन) द्वारा की गई है जिससे कृषक की इकाई लागत में काफी कमी आई और ड्रिप के माध्यम से केला में आवश्यक पोषक तत्वों एवं सूक्ष्म कृषि रक्षा रसायनों के प्रयोग से गुणवत्ता में भी काफी वृद्धि हुई है। कृषक द्वारा केला का विक्रय जनपद के अतिरिक्त अन्य व्यापारियों को भी किया जा रहा है।
निरीक्षण में यह भी ज्ञात हुआ कि कृषक द्वारा इस वर्ष भी केले पौधों का रोपण किया गया है। जिसमें वर्षा के कारण प्रक्षेत्र में पानी भर गया है। कृषक द्वारा बताया गया कि प्रक्षेत्र का पानी दो से तीन दिन में सूख जायेगा। प्रगतिशील कृषक ने बताया कि केला पौध का रोपण बेड पर होने के कारण नुकसान की कोई सम्भावना नही हैं।

व्हाट्सएप पर शेयर करें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *