बहराइच जनपद के होटल ग्रांड में बेख़ौफ़ खबर के पत्रकारों की मासिक की बैठक का आयोजन जिसमें जनपद व मंडल के सभी पत्रकार मौजूद रहे जिसमें संपादक सिराज अहमद ने सभी पत्रकारों का आपस में परिचय कराने के बाद बेख़ौफ़ खबर (डिजिटल)मीडिया ग्रुप में काम करने के लिए अच्छी खबरें को लेकर पत्रकारों को निर्देश दिया कि आप अपने अपने क्षेत्र में ईमानदारी से पत्रकारिता करें और भ्रष्टाचार के खिलाफ अच्छी से अच्छी कवरेज करके खबर चलाएं जिससे आपका व संस्थान का नाम हो, किसी प्रकार की कोई दिक्कत हो मुझसे संपर्क करें मैं सदैव आप सभी के लिए उपलब्ध रहूंगा वही इस मौके पर संपादक सिराज अहमद के साथ साथ जिला संवाददाता मोहम्मद अकील, मंडल प्रभारी विनय रस्तोगी ,मंडल संवाददाता शाकिर कादरी, जिला विज्ञापन प्रतिनिधि जुनैद अहमद ,दीपक कुमार कश्यप , मोतीपुर तहसील संवाददाता जिब्राइल खान सहित काफी संख्या में पत्रकार मौजूद रहे
व्हाट्सएप पर शेयर करें
No Comments









