जनपद के 01 मेधावी छात्र को मिलेगा वर्ल्ड एक्सपो 2021-22 में जाने का अवसर
चयन हेतु दशमोत्तर कक्षा में अध्ययनरत विद्यार्थियों की आयोजित होगी लिखित परीक्षा
01 अक्टूबर से 31 मार्च 2022 तक दुबई में आयोजित होगा वर्ल्ड एक्सपो 2021-22
बहराइच 26 सितम्बर। नीति आयोग भारत सरकार, के कार्यकारी अधिकारी अमिताभ कांत के पत्र के हवाले से जानकारी देते हुए जिलाधिकारी डॉ. दिनेश चन्द्र ने बताया कि वर्ल्ड एक्सपो 2021-22 का आयोजन दुबई में 01 अक्टूबर 2021 से 31 मार्च 2022 तक किया जायेगा। उक्त अन्तर्राष्ट्रीय कार्यक्रम में देश के प्रत्येक आकांक्षात्मक जनपद से कक्षा 11 एवं 12 में अध्ययनरत 01 मेधावी विधार्थी द्वारा प्रतिभाग किया जाना है। जिनके यात्रा व अन्य व्यय का भार भारत सरकार द्वारा वहन किया जायेगा।
जिलाधिकारी डॉ. चन्द्र ने बताया कि मेधावी विद्यार्थी के चयन हेतु जिले में संचालित समस्त प्रकार के बोर्ड के इण्टर कालेजों के कक्षा 11 एवं 12 के एक-एक सर्वश्रेष्ठ विद्यार्थियों की सूची विद्यालयों से प्राप्त कर लिखित परीक्षा आयोजित की जायेगी। हिन्दी व अंग्रेज़ी भाषा में प्रश्न-पत्र तैयार कर डीएम द्वारा नामित अधिकारी के पर्यवेक्षण में लिखित परीक्षा सम्पन्न होने के पश्चात उत्तर पुस्तिकाओं के मूल्यांकन के आधार पर परीक्षा परिणाम घोषित किया जायेगा तथा परीक्षा के आधार पर चयनित सर्वश्रेष्ठ मेंधावी (1$1 विद्यार्थी) की सूची नीति आयोग, भारत सरकार को प्रेषित कर दी जायेगी।
व्हाट्सएप पर शेयर करें
No Comments






