*जौनपुर: प्रदर्शन कर रहे सपा नेता राजवीर यादव को पुलिस ने किया गिरफ्तार,*
जौनपुर। जिले के मड़ियाहूं कोतवाली के स्थानीय गांधी तिराहे पर शांतिपूर्ण ढंग से सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव की गिरफ्तारी का विरोध कर रहे यूथ ब्रिगेड के जिला महासचिव राजवीर यादव के को पुलिस ने समर्थकों संग गिरफ्तार कर कोतवाली ले गई।
बताते हैं कि लखीमपुर खीरी में किसानों को ऊपर एक भाजपा के मंत्री के बेटे द्वारा कार चढ़ा देने के आरोप के बाद हुई किसानों की मौत पर सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव लखीमपुर खीरी जाने की तैयारी कर रहे थे तभी पुलिस ने उनके निवास पर पहुंच कर घर में नजरबंद कर दिया। जिसकी सूचना सपा कार्यकर्ताओं को यहां लगते ही जगह-जगह कार्यकर्ता धरना प्रदर्शन करने लगे। इसी को लेकर जौनपुर यूथ ब्रिगेड के जिला महासचिव राजबीर यादव ने अपने समर्थकों के साथ सोमवार को मड़ियाहूं कोतवाली स्थित गांधी तिराहे पर बैठकर नारेबाजी करते हुए धरना प्रदर्शन शुरू किया।
इस सूचना पर पहुंची पुलिस धरना प्रदर्शन स्थल से जबरदस्ती राजवीर यादव को उठाकर समर्थकों संग कोतवाली ले गई जहां उनको बैठाए हुई थी।
व्हाट्सएप पर शेयर करें
No Comments









