Breaking News

आवश्यकता है “बेखौफ खबर” हिन्दी वेब न्यूज़ चैनल को रिपोटर्स और विज्ञापन प्रतिनिधियों की इच्छुक व्यक्ति जुड़ने के लिए सम्पर्क करे –Email : [email protected] , [email protected] whatsapp : 9451304748 * निःशुल्क ज्वाइनिंग शुरू * १- आपको मिलेगा खबरों को तुरंत लाइव करने के लिए user id /password * २- आपकी बेस्ट रिपोर्ट पर मिलेगी प्रोत्साहन धनराशि * ३- आपकी रिपोर्ट पर दर्शक हिट्स के अनुसार भी मिलेगी प्रोत्साहन धनराशि * ४- आपकी रिपोर्ट पर होगा आपका फोटो और नाम *५- विज्ञापन पर मिलेगा 50 प्रतिशत प्रोत्साहन धनराशि *जल्द ही आपकी टेलीविजन स्क्रीन पर होंगी हमारी टीम की “स्पेशल रिपोर्ट”

Sunday, June 7, 2026 8:23:36 AM

वीडियो देखें

गंगा उत्सव रिवर फेस्टिवल-2021 के अन्तर्गत आयोजित होंगे विविध कार्यक्रम़

गंगा उत्सव रिवर फेस्टिवल-2021 के अन्तर्गत आयोजित होंगे विविध कार्यक्रम़
से बेखौफ खबर के लिए स्वतंत्र पत्रकार राजकुमार गुप्ता की रिपोर्ट

बहराइच 01 नवम्बर। जनपद में आयोजित हो रहे गंगा उत्सव रिवर फेस्टिवल-2021 अन्तर्गत 02 नवम्बर 2021 को प्रातः 07ः00 बजे से इन्दिरा स्टेडियम, परशुराम चौक, डीएम तिराहा, पीपल चौराहा, घंटाघर छावनी होते हुए इन्दिरा स्टेडियम तक गंगा मैराथन, प्रातः 08.00 बजे से पूर्वान्ह 11.00 बजे तक ग्राम पंचायतों में तालाबों व ग्रामों की सफाई अभियान/श्रमदान व सिंगल यूज प्लास्टिक का एकत्रीकरण तथा नगर क्षेत्र बहराइच में सफाई एवं प्लास्टिक एकत्रीकरण, पूर्वान्ह 10ः30 बजे से ड्राईग एवं पेटिंग प्रतियोगिता, मध्यान्ह 12ः00 बजे से सर्वोदय इण्टर कालेज मिहींपुरवा में मेरी गंगा मेरी शान विषय पर निबन्ध प्रतियोगिता, अपरान्ह 01ः00 बजे से शारदा सहायक परियोजना इण्टर कालेज गिरिजापुरी द्वारा बिछिया बाजार में गंगा नदी की स्वच्छता हेतु जागरूकता रैली, अपरान्ह 03ः00 बजे से गंगा स्वच्छता शपथ का आयोजन तथा अपरान्ह 05ः00 बजे से क्षेत्रीय वन अधिकारी नानपारा द्वारा वृक्षारोपण कार्यक्रम आयोजित किया जायेगा।
यह जानकारी देते हुए जिलाधिकारी डॉ. दिनेश चन्द्र ने बताया कि 03 नम्बर 2021 को प्रातः 07ः00 बजे से इन्दिरा स्टेडियम में योग एवं ध्यान कार्यक्रम, प्रातः 08.00 बजे से पूर्वान्ह 11.00 बजे तक ग्राम पंचायतों में तालाबों व ग्रामों की सफाई अभियान/श्रमदान व सिंगल यूज प्लास्टिक का एकत्रीकरण, पूर्वान्ह 10ः00 बजे से मुख्य मार्गों पर गंगा रैली, पूर्वान्ह 11ः00 बजे से महाराज सिंह इण्टर कालेज बहराइच व शंकर इण्टर कालेज नानपारा में नदियों को स्वच्छ रखने के सम्बन्ध में हस्ताक्षर अभियान, मध्यान्ह 12ः00 बजे से गंगा स्वच्छता चौपाल का आयोजन व प्रत्येक ग्राम पंचायतों में स्वच्छता अभियान में उत्कृष्ट योगदान देने वालों को सम्मान, अपरान्ह 01ः00 बजे से गायघाट सरयू नदी तट पर सफाई अभियान, अपरान्ह 02ः00 बजे से गेरूआ नदी के किनारे पर सफाई व सिंगल यूज प्लास्टिक का एकत्रीकरण व जन जागरूकता कार्यक्रम तथा सायं 05ः00 बजे वन क्षेत्र कैसरगंज अन्तर्गत वृक्षारोपण कार्यक्रम आयोजित होगा। जिलाधिकारी ने सभी सम्बन्धित नोडल अधिकारियों को निर्देश दिया है कि कार्यक्रम के सफल आयोजन के प्श्चात कार्यक्रम से सम्बन्धित रिपोर्ट व फोटोग्राफ्स प्रभागीय वनाधिकारी बहराइच को उपलब्ध कराना सुनिश्चित करेंगे।

व्हाट्सएप पर शेयर करें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *