Breaking News

आवश्यकता है “बेखौफ खबर” हिन्दी वेब न्यूज़ चैनल को रिपोटर्स और विज्ञापन प्रतिनिधियों की इच्छुक व्यक्ति जुड़ने के लिए सम्पर्क करे –Email : [email protected] , [email protected] whatsapp : 9451304748 * निःशुल्क ज्वाइनिंग शुरू * १- आपको मिलेगा खबरों को तुरंत लाइव करने के लिए user id /password * २- आपकी बेस्ट रिपोर्ट पर मिलेगी प्रोत्साहन धनराशि * ३- आपकी रिपोर्ट पर दर्शक हिट्स के अनुसार भी मिलेगी प्रोत्साहन धनराशि * ४- आपकी रिपोर्ट पर होगा आपका फोटो और नाम *५- विज्ञापन पर मिलेगा 50 प्रतिशत प्रोत्साहन धनराशि *जल्द ही आपकी टेलीविजन स्क्रीन पर होंगी हमारी टीम की “स्पेशल रिपोर्ट”

Saturday, October 24, 2026 10:59:05 AM

वीडियो देखें

संस्कृत महाविद्यालय में प्रारम्भ हुआ 14 दिवसीय बैंकिंग सेवा प्रदाता प्रशिक्षण कार्यक्रम अनुगम के सहयोग से यूपिको द्वारा प्रदान किया जा रहा है प्रशिक्षण

संस्कृत महाविद्यालय में प्रारम्भ हुआ 14 दिवसीय बैंकिंग सेवा प्रदाता प्रशिक्षण कार्यक्रम अनुगम के सहयोग से यूपिको द्वारा प्रदान किया जा रहा है प्रशिक्षण
से बेखौफ खबर के लिए स्वतंत्र पत्रकार राजकुमार गुप्ता की रिपोर्ट

बहराइच 26 नवम्बर। उत्तर प्रदेश अनुसूचित जाति वित्त एवं विकास निगम लिमिटेड द्वारा संचालित बैंकिंग सेवा प्रदाता योजनान्तर्गत आदर्श संस्कृत महाविद्यालय में आयोजित 14 दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम का शुभारम्भ जिला समाज कल्याण अधिकारी संजय मिश्रा द्वारा मॉ सरस्वती के चित्र माल्यार्पण एवं दीप प्रज्ज्वलन कर किया गया। अनुगम द्वारा वित्त पोषित योजना के अन्तर्गत जनपद में बैंक ऑफ बड़ौदा की 02 बीसी संचालन के लिए 02 लाभार्थियों रंजीत बाल्मीकि व गोपाल का चयन किया गया है, जिन्हें प्रशिक्षण देने के पश्चात एक-एक लाख रुपये के सहयोग से नानपारा व विशेश्वरगंज में बीसी पॉइन्ट खुलवाया जाएगा।
अनुगम द्वारा चयनित मार्गदर्शी संस्था यूपिको के प्रशिक्षक आनन्द मिश्रा द्वारा प्रशिक्षण कार्यक्रम के प्रथम दिने ट्रेनीस को ओडी अकाउंट, खाता खोले जाने, पैसे के लेन-देन के विषय में व ऑनलाइन ट्रांजक्शन के सम्बन्ध में तकनीकी एवं व्यवहारिक जानकारी प्रदान की गयी। इस अवसर पर निगम के सहायक प्रबन्धक देवव्रत शर्मा, वसूली सहायक अजयपाल सिंह, सहायक लेखाकार दीपक वर्मा मौजूद रहे।

व्हाट्सएप पर शेयर करें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *