Breaking News

आवश्यकता है “बेखौफ खबर” हिन्दी वेब न्यूज़ चैनल को रिपोटर्स और विज्ञापन प्रतिनिधियों की इच्छुक व्यक्ति जुड़ने के लिए सम्पर्क करे –Email : [email protected] , [email protected] whatsapp : 9451304748 * निःशुल्क ज्वाइनिंग शुरू * १- आपको मिलेगा खबरों को तुरंत लाइव करने के लिए user id /password * २- आपकी बेस्ट रिपोर्ट पर मिलेगी प्रोत्साहन धनराशि * ३- आपकी रिपोर्ट पर दर्शक हिट्स के अनुसार भी मिलेगी प्रोत्साहन धनराशि * ४- आपकी रिपोर्ट पर होगा आपका फोटो और नाम *५- विज्ञापन पर मिलेगा 50 प्रतिशत प्रोत्साहन धनराशि *जल्द ही आपकी टेलीविजन स्क्रीन पर होंगी हमारी टीम की “स्पेशल रिपोर्ट”

Tuesday, September 8, 2026 12:38:53 PM

वीडियो देखें

वाहनों के कर बकाया वसूली के आज आयोजित होगा विशेष शिविर सरचार्ज पर वाहन स्वामियों को मिलेगी 75 प्रतिशत की छूट परिवहन कार्यालय में आयोजित होगा शिविर

वाहनों के कर बकाया वसूली के आज आयोजित होगा विशेष शिविर सरचार्ज पर वाहन स्वामियों को मिलेगी 75 प्रतिशत की छूट परिवहन कार्यालय में आयोजित होगा शिविर
से बेखौफ खबर के लिए स्वतंत्र पत्रकार राजकुमार गुप्ता की रिपोर्ट

बहराइच 29 नवम्बर। सहायक सम्भागीय परिवहन अधिकारी (प्रशासन) बहराइच ने बताया कि 30 नवम्बर 2021 को परिवहन कार्यालय बहराइच में वाहनों के बकाया कर की वसूली के उद्देश्य से विशेष शिविर का आयोजन किया जा रहा है। विशेष शिविर के माध्यम से बकाया कर जमा करने वाले वाहन स्वामियों को सरचार्ज पर 75 प्रतिशत की छूट प्रदान की जायेगी। यह छूट मात्र बकाया धनराशि पर लगायी गयी पेनल्टी पर ही अनुमन्य होगी। बन्द वाहनों के बकाया पर किसी प्रकार की छूट अनुमन्य नहीं होगी।
ए.आर.टी.ओ. प्रशासन ने बताया कि जनपद में लगभग 1200 वाहनों पर रू. 08 करोड 28 लाख की बकायेदारी है। विभाग द्वारा विगत एक सप्ताह से संचालित किये जा रहे वसूली अभियान के दौरान 159 वाहनों का कर टैक्स बकाया में चालान किया गया है तथा 50 वाहनों को विभिन्न थानों में बन्द किया गया है। उन्होंने यह भी बताया कि बकाया कर की वसूली के लिए कार्यालय में पूर्वान्ह 10ः00 बजे से अपरान्ह 02ः00 बजे तक बकाया कर जमा कराने की कार्यवाही की जायेगी।

व्हाट्सएप पर शेयर करें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *