बहराइच 01 दिसम्बर। मा. मंत्री, जल शक्ति (सिंचाई एवं जल संसाधन, बाढ़ नियंत्रण, लघु सिंचाई, नमामि गंगे तथा ग्रामीण जलापूर्ति विभाग) डॉ. महेन्द्र सिंह का 02 दिसम्बर 2021 को जनपद आगमन प्रस्तावित है। मा. मंत्री डॉ. सिंह 02 दिसम्बर 2021 को रात्रि 08ः00 बजे लो.नि.वि. निरीक्षण भवन बहराइच पहुॅचकर रात्रि विश्राम करें्रगे। मा. मंत्री डॉ. सिंह 03 दिसम्बर 2021 को प्रातः 10ः00 बजे कलेक्ट्रेट सभागार में जिलाधिकारी, पुलिस अधीक्षक, जनप्रतिनिधियों एवं जनपद स्तरीय अधिकारियों के साथ मा. प्रधानमंत्री जी के प्रस्तावित कार्यक्रम की तैयारी के सम्बन्ध में बैठक करेंगे तदोपरान्त पूर्वान्ह 11ः00 बजे प्रेस वार्ता करेंगे।
मा. मंत्री, जल शक्ति डॉ. सिंह 03 दिसम्बर 2021 को पूर्वान्ह 11ः15 बजे भारतीय जनता पार्टी के कार्यालय पर भाजपा जिलाध्यक्ष, जनप्रतिनिधियों एवं पार्टी पदाधिकारियों के साथ मा. प्रधानमंत्री जी के प्रस्तावित कार्यक्रम की तैयारी के सम्बन्ध में बैठक कर अपरान्ह 12ः15 बजे खुटेहना, पयागपुर व कोंतवा होते हुए गोण्डा के लिए प्रस्थान कर जायेंगे। यह जानकारी प्रभारी अधिकारी वीआईपी/नगर मजिस्ट्रेट ज्योति राय ने दी है।
व्हाट्सएप पर शेयर करें
No Comments






