Breaking News

आवश्यकता है “बेखौफ खबर” हिन्दी वेब न्यूज़ चैनल को रिपोटर्स और विज्ञापन प्रतिनिधियों की इच्छुक व्यक्ति जुड़ने के लिए सम्पर्क करे –Email : [email protected] , [email protected] whatsapp : 9451304748 * निःशुल्क ज्वाइनिंग शुरू * १- आपको मिलेगा खबरों को तुरंत लाइव करने के लिए user id /password * २- आपकी बेस्ट रिपोर्ट पर मिलेगी प्रोत्साहन धनराशि * ३- आपकी रिपोर्ट पर दर्शक हिट्स के अनुसार भी मिलेगी प्रोत्साहन धनराशि * ४- आपकी रिपोर्ट पर होगा आपका फोटो और नाम *५- विज्ञापन पर मिलेगा 50 प्रतिशत प्रोत्साहन धनराशि *जल्द ही आपकी टेलीविजन स्क्रीन पर होंगी हमारी टीम की “स्पेशल रिपोर्ट”

Saturday, October 24, 2026 2:37:46 PM

वीडियो देखें

डीएम द्वारा थानाध्यक्ष को निर्देश के बाद भी कार्रवाई शून्य, महिला की जमीन पर दबंग कर रहे कब्जा

डीएम द्वारा थानाध्यक्ष को निर्देश के बाद भी कार्रवाई शून्य, महिला की जमीन पर दबंग कर रहे कब्जा
से बेखौफ खबर के लिए स्वतंत्र पत्रकार विनय रस्तोगी की रिपोर्ट

बहराइच। महिला की जमीन पर कुछ दबंगों द्वारा कब्जा करने का प्रयास किया जा रहा है। दबंग उसे जानमाल की धमकी दे रहे है। मामला थाना मटेरा अन्तर्गत ग्राम परसपुर का है। जिस पर पीडि़ता ने जिलाधिकारी को शिकायती पत्र दिया था। जिस पर जिलाधिकारी कार्यालय द्वारा थाना प्रभारी मटेरा को कार्रवाई के लिए निर्देश देते हुए आख्या मांगी थी। बावजूद इसके दबंगों के विरूद्ध कोई कार्रवाई न होने के चलते उनके हौसले बुलन्द है। गांव निवासी महिला जाकिरा खातून पत्नी अंसार खान ने बताया कि उसकी आराजी गाटा सं. 497 में से 0.006 हे. यानि 61 वर्ग मी.जमीन थाना मटेरा शकरपुर लक्षमनपुर में स्थित है। जिस वह काबिज भी है। परन्तु थाना नवाबगंज अन्तर्गत गुलहरिया निवासी शरीफ पुत्र महंगू अपनी दबंगई के बल पर उसकी जमीन पर कब्जा कर लेना चाहते है। बीते 29 नवम्बर को वह उसकी जमीन पर निर्माण सामग्री गिराने लगे। जिसका पीडि़ता ने विरोध किया तो उसे भद्दी-भद्दी गलियां देते हुए जान से मारने की धमकी दी और कहा कि तुम्हारी जमीन पर बहुत जल्द ही कब्जा कर लेगे।

व्हाट्सएप पर शेयर करें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *