बहराइच 06 दिसम्बर। मा. मंत्री, जल शक्ति (सिंचाई एवं जल संसाधन, बाढ़ नियंत्रण, लघु सिंचाई, नमामि गंगे तथा ग्रामीण जलापूर्ति विभाग) डॉ. महेन्द्र सिंह का 07 दिसम्बर 2021 को जनपद आगमन प्रस्तावित है। मा. मंत्री डॉ. सिंह 07 दिसम्बर 2021 को अपरान्ह 01ः00 बजे लो.नि.वि. निरीक्षण भवन बहराइच पहुॅचकर अपरान्ह 01ः15 बजे कलेक्ट्रेट सभागार में जिलाधिकारी, पुलिस अधीक्षक, जनप्रतिनिधियों एवं जनपद स्तरीय अधिकारियों के साथ मा. प्रधानमंत्री जी के प्रस्तावित कार्यक्रम की तैयारी के सम्बन्ध में बैठक करेंगे। मा. मंत्री डॉ. सिंह का अपरान्ह 02ः15 बजे से 02ः45 बजे तक का समय आरक्षित है। मा. मंत्री डॉ. सिंह अपरान्ह 03ः00 इकौना (श्रावस्ती) के लिए प्रस्थान कर जायेंगे। यह जानकारी प्रभारी अधिकारी वीआईपी/नगर मजिस्ट्रेट ज्योति राय ने दी है।
व्हाट्सएप पर शेयर करें
No Comments






