Breaking News

आवश्यकता है “बेखौफ खबर” हिन्दी वेब न्यूज़ चैनल को रिपोटर्स और विज्ञापन प्रतिनिधियों की इच्छुक व्यक्ति जुड़ने के लिए सम्पर्क करे –Email : [email protected] , [email protected] whatsapp : 9451304748 * निःशुल्क ज्वाइनिंग शुरू * १- आपको मिलेगा खबरों को तुरंत लाइव करने के लिए user id /password * २- आपकी बेस्ट रिपोर्ट पर मिलेगी प्रोत्साहन धनराशि * ३- आपकी रिपोर्ट पर दर्शक हिट्स के अनुसार भी मिलेगी प्रोत्साहन धनराशि * ४- आपकी रिपोर्ट पर होगा आपका फोटो और नाम *५- विज्ञापन पर मिलेगा 50 प्रतिशत प्रोत्साहन धनराशि *जल्द ही आपकी टेलीविजन स्क्रीन पर होंगी हमारी टीम की “स्पेशल रिपोर्ट”

Sunday, June 7, 2026 10:17:39 PM

वीडियो देखें

भ्रष्टाचार के भेंट चढा विद्यालय प्रबंध समिति जागरूकता गोष्ठी कार्यक्रम

भ्रष्टाचार के भेंट चढा विद्यालय प्रबंध समिति जागरूकता गोष्ठी कार्यक्रम
से बेखौफ खबर के लिए स्वतंत्र पत्रकार जिबराइल खान की रिपोर्ट

प्रचार प्रसार का रहा अभाव

बाबागंज/बहराइच। विद्यालय प्रबन्ध समिति को सशक्त बनाने, विद्यालय स्तर पर संचालित कार्यक्रमों एवं विभागीय गतिविधियों के प्रति जागरूक करने के लिए अभिभावक एवं विद्यालय प्रबन्ध समिति के अध्यक्ष, सचिव एवं ग्राम प्रधानों का एक दिवसीय ब्लॉक स्तरीय संगोष्ठी एवं उन्मुखीकरण हेतु कार्यशाला का आयोजन सभी ब्लाकों में खण्ड शिक्षा अधिकारी द्वारा वृह्द रूप से प्रचार प्रसार कराकर किया जाना था। वहीं ब्लाक नवाबगंज में यह कार्यक्रम खण्ड शिक्षा अधिकारी की उदासीनता के चलते बिना किसी प्रचार प्रसार के मात्र खानापूर्ति कर कागजों तक सिमिट कर रह गया है।ब्लाक नवाबगंज का मुख्यालय व खण्ड शिक्षा कार्यालय बाबागंज में स्थिति है। जिसके वजह से बाबागंज खण्ड स्तरीय प्रशासनिक कार्यालयों व अधिकारियों की उपस्थित निरंतर बनी रहती है इसी वजह से ब्लाक स्तरीय सभी विभागीय कार्यक्रमों का आयोजन बाबागंज में ही आयोजित किये जाते रहे हैं। लेकिन शिक्षा विभाग ने अपनी प्रचार प्रसार की खामियों को छिपाने के उद्देश्य से बॉर्डर के लार्ड बुद्धा पी.जी कालेज रुपैड़िहा में संपन्न कराया गया। जिससे कि मीडिया कर्मियों को भनक न लग जाये एवं विभागीय खामियाँ उजागर न हो जाये। उक्त गोष्ठी कार्यक्रम में ब्लाक नवाबगंज सभी 70 ग्राम पंचायतों के ग्राम प्रधानों, सचिवों व विधायक प्रबन्ध समिति के अध्यक्षो का उपस्थित अनिवार्य था। लेकिन सभी जगह प्रचार-प्रसार ना होने से नाम मात्र के लोग पहुँच सके कार्यक्रम कागजों पर ही सिमिटा दिया गया।

व्हाट्सएप पर शेयर करें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *