Breaking News

आवश्यकता है “बेखौफ खबर” हिन्दी वेब न्यूज़ चैनल को रिपोटर्स और विज्ञापन प्रतिनिधियों की इच्छुक व्यक्ति जुड़ने के लिए सम्पर्क करे –Email : [email protected] , [email protected] whatsapp : 9451304748 * निःशुल्क ज्वाइनिंग शुरू * १- आपको मिलेगा खबरों को तुरंत लाइव करने के लिए user id /password * २- आपकी बेस्ट रिपोर्ट पर मिलेगी प्रोत्साहन धनराशि * ३- आपकी रिपोर्ट पर दर्शक हिट्स के अनुसार भी मिलेगी प्रोत्साहन धनराशि * ४- आपकी रिपोर्ट पर होगा आपका फोटो और नाम *५- विज्ञापन पर मिलेगा 50 प्रतिशत प्रोत्साहन धनराशि *जल्द ही आपकी टेलीविजन स्क्रीन पर होंगी हमारी टीम की “स्पेशल रिपोर्ट”

Sunday, June 7, 2026 11:22:43 PM

वीडियो देखें

जिला को-आपरेटिव बैंक की वार्षिक सामान्य निकाय बैठक सम्पन्न

जिला को-आपरेटिव बैंक की वार्षिक सामान्य निकाय बैठक सम्पन्न

बहराइच 26 दिसम्बर। डिस्ट्रिक को-आपरेटिव बैंक लि. बहराइच की 51वीं वार्षिक सामान्य निकाय की बैठक शुक्रवार को बैंक मुख्यालय पर सम्पन्न हुई। बैठक में मुख्य अतिथि सांसद बहराइच अक्षयवरलाल गोंड सहित सभापति घनश्याम सिंह, उपसभापति पवन कुमार तिवारी एवं समस्त संचालकगण, नाबार्ड क्षेत्रीय कार्यालय लखनऊ के अधिकारीगण एवं अन्य विभागीय अधिकारी तथा बैंक प्रतिनिधि मौजूद रहे।
वार्षिक सामान्य निकाय बैठक का संयुक्त रूप से संचालन करते हुए बैंक सभापति घनश्याम सिंह एवं सचिव/मुख्य कार्यपालक अधिकारी अनूप कुमार द्वारा बैंक द्वारा किए जा रहे व्यवसाय एवं प्रगति के बारे में अवगत कराया गया। वार्षिक निकाय की बैठक में प्रस्तुत किये एजेण्डे को बैंक प्रतिनिधियों द्वारा सर्वसम्मति से अनुमोदन प्रदान किया गया। बैठक के अन्त में सहायक आयुक्त एवं सहायक निबन्धक सहकारिता बाबूराम तिवारी द्वारा बैठक के सफल क्रियान्वयन हेतु समस्त अतिथिगण को धन्यवाद ज्ञापन किया गया।

व्हाट्सएप पर शेयर करें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *