Breaking News

आवश्यकता है “बेखौफ खबर” हिन्दी वेब न्यूज़ चैनल को रिपोटर्स और विज्ञापन प्रतिनिधियों की इच्छुक व्यक्ति जुड़ने के लिए सम्पर्क करे –Email : [email protected] , [email protected] whatsapp : 9451304748 * निःशुल्क ज्वाइनिंग शुरू * १- आपको मिलेगा खबरों को तुरंत लाइव करने के लिए user id /password * २- आपकी बेस्ट रिपोर्ट पर मिलेगी प्रोत्साहन धनराशि * ३- आपकी रिपोर्ट पर दर्शक हिट्स के अनुसार भी मिलेगी प्रोत्साहन धनराशि * ४- आपकी रिपोर्ट पर होगा आपका फोटो और नाम *५- विज्ञापन पर मिलेगा 50 प्रतिशत प्रोत्साहन धनराशि *जल्द ही आपकी टेलीविजन स्क्रीन पर होंगी हमारी टीम की “स्पेशल रिपोर्ट”

Tuesday, July 21, 2026 10:58:36 PM

वीडियो देखें

ब्राह्मणों की दूरी, कांग्रेस को पड़ रही है भारी : पंडित जगदीश शर्मा

ब्राह्मणों की दूरी, कांग्रेस को पड़ रही है भारी : पंडित जगदीश शर्मा
/ से बेखौफ खबर के लिए स्वतंत्र पत्रकार दीपक कुमार त्यागी की रिपोर्ट

कांग्रेस के जुझारू नेता एवं राहुल प्रियंका गाँधी सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष पंडित जगदीश शर्मा ने बताया कि एक समय होता था जब ब्राह्मणों को कांग्रेस का हार्डकोर वोटबैंक माना जाता था। पंडित जगदीश शर्मा की माने तो जवाहर लाल नेहरू जी , इंदिरा गाँधी जी और राजीव गाँधी जी हमेशा ही ब्राह्मण नेताओं पर विश्वास जताते थे और उनको आगे बढ़ाते थे ,लेकिन पिछले कई सालो से कांग्रेस की परंपरागत ब्राह्मण वोट एवं ब्राह्मण नेता कांग्रेस से दूरी बनाये हुए हैं जिस कारण से कांग्रेस आज सत्ता में नहीं हैं।

पंडित जगदीश शर्मा ने बताया की हमेशा से ही ब्राह्मण समुदाय कांग्रेस के साथ रहा हैं लेकिन पिछले कुछ सालो में कांग्रेस ने ब्राह्मणों को जो नजरअंदाज किया हैं उस गलती का फायदा उठा विपक्ष आज जातपात की राजनीती खेल ब्राह्मण वोट अपनी तरफ कर सत्ता में काबिज हैं। पंडित जगदीश शर्मा ने कांग्रेस हाईकमान से अपील करते हुए कहा कि ब्राह्मण समुदाय आज भी दिल से कांग्रेस के साथ है लेकिन कांग्रेस की तरफ से उस पर ध्यान ना दिए जाने की वजह से वह दूसरी तरफ जाने को मजबूर हैं ,इसलिए आज हमें जरूरत हैं फिर से वही इतिहास दोहराने की ,फिर से ब्राह्मण समुदाय को अपने साथ लेकर आने की। गौरतलब हैं कि एक समय होता था जब उत्तर प्रदेश की सियासत में ब्राह्मणों का वर्चस्व होता था और यह कहना भी गलत नहीं होगा की लंबे समय तक उत्तर प्रदेश की सत्ता की कमान ब्राह्मण समुदाय (कांग्रेस ) के हाथो में रही हैं और आज जो कांग्रेस की स्तिथि हैं कही न कहीं यही कारण हैं कि कांग्रेस अपने परंपरागत ब्राह्मण वोट को नहीं संभाल पायी हैं।

व्हाट्सएप पर शेयर करें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *