Breaking News

आवश्यकता है “बेखौफ खबर” हिन्दी वेब न्यूज़ चैनल को रिपोटर्स और विज्ञापन प्रतिनिधियों की इच्छुक व्यक्ति जुड़ने के लिए सम्पर्क करे –Email : [email protected] , [email protected] whatsapp : 9451304748 * निःशुल्क ज्वाइनिंग शुरू * १- आपको मिलेगा खबरों को तुरंत लाइव करने के लिए user id /password * २- आपकी बेस्ट रिपोर्ट पर मिलेगी प्रोत्साहन धनराशि * ३- आपकी रिपोर्ट पर दर्शक हिट्स के अनुसार भी मिलेगी प्रोत्साहन धनराशि * ४- आपकी रिपोर्ट पर होगा आपका फोटो और नाम *५- विज्ञापन पर मिलेगा 50 प्रतिशत प्रोत्साहन धनराशि *जल्द ही आपकी टेलीविजन स्क्रीन पर होंगी हमारी टीम की “स्पेशल रिपोर्ट”

Tuesday, April 29, 2025 6:10:02 PM

वीडियो देखें

ब्राह्मण होने की मिल रही सजा, धमकियां दी जा रहीं, गैंगस्टर विकास दुबे की पत्नी ऋचा दुबे का आरोप

ब्राह्मण होने की मिल रही सजा, धमकियां दी जा रहीं, गैंगस्टर विकास दुबे की पत्नी ऋचा दुबे का आरोप
से बेखौफ खबर के लिए स्वतंत्र पत्रकार विनय रस्तोगी की रिपोर्ट

ब्राह्मण होने की मिल रही सजा, धमकियां दी जा रहीं, गैंगस्टर विकास दुबे की पत्नी ऋचा दुबे का आरोप

कानपुर के बिकरू कांड के मुख्य आरोपी गैंगस्टर विकास दुबे की पत्नी ऋचा दुबे ने आरोप लगाया कि उनकी सम्पत्तियों पर कब्जे हो रहे हैं। उनकी कहीं सुनवाई नहीं हो रही है। उन्होंने सरकार पर आरोप लगाते हुए कहा कि ब्राह्मण होने का खामियाजा भुगतना पड़ रहा है। ऋचा दुबे से बात करने पर उन्होंने पुष्टि की है कि यह वीडियो उन्हीं का है। वह अपने जीवकोपार्जन के लिए लड़ रही है।

एक टीवी चैनल से बातचीत में ऋचा दुबे ने कहा कि हम लोगों के पास जीवकोपार्जन के लिए कुछ नहीं है। जमीनों पर सम्पत्तियों पर कब्जा हो रहा है। गुंडे आते हैं धमकी दी जाती है। हम ब्राह्मण है। हमें ब्राह्मण होने का दंश झेलना पड़ रहा है। लोग आते हैं घर पर घंटी बजाते हैं। धमकी देते हैं। हम इतना परेशान हो चुके थे कि 3-4 माह घर छोड़कर चले गए थे। फिर हमारे अधिवक्ताओं ने समझाया कि अगर आप ऐसे भागेंगी तो यह लोग आपको खत्म कर देंगे।

उत्तर प्रदेश सरकार डरा रही है
ऋचा दुबे ने कहा कि उत्तर प्रदेश सरकार डरा रही है। ब्राह्मण होने का दंश झेलना पड़ रहा है। शासन प्रशासन मुझे देखकर दरवाजे बंद कर लेता है। मेरे पति का डेथ सर्टीफिकेट नहीं बन पाया। एक साल से ज्यादा वक्त बीत चुका है। अगर गलती से कोई मेरी फरियाद सुन लेता है तो अगले दिन बोलता है कि बाबा ने मेरे खिलाफ जांच बैठा दी है। उन्होंने कहा कि सचेंडी थाना, कानपुर के सभी वरिष्ठ अधिकारी, चौबेपुर थाने, आईजी समेत सभी अधिकारियों के यहां चक्कर लगाए किसी ने नहीं सुनी। अब मै किसी से क्या मदद लूं।
पैसा ले लो भाभी अब विकास दुबे मर चुका है
ऋचा दुबे वीडियो में कह रही है कि दो लोग है जिसमें से एक भाजपा का नेता है। वह विकास के साथ उठता बैठता था। मैने उसे बुलाया भी था बात करने के लिए तो उसने कहा कि भाभी जमीन के एवज में पैसे ले लो। विकास दुबे अब मर चुका है। उसका समय खत्म हो चुका है।

विकास दुबे की हत्या की गई है
ऋचा दुबे ने कहा कि वह बीडीसी रही है। चुनाव के लिए मैं नहीं सोच रही हूं। उन्होंने कहा कि बिकरू कांड में खुशी दुबे के अलावा जितनी महिलाएं जेल गई है वह गलत गई है। इतना ही नहीं विकास दुबे की भी हत्या की गई है। उन्हें गलत तरह से मारा गया है। न्याय प्रक्रिया से गुजरकर उन्हें फांसी भी हो जाती तो कोई दिक्कत नहीं थी। ऋचा ने कहा कि मैं और मेरा परिवार बहुत परेशान है। हम न्यायपालिका का दरवाजा खटखटाएंगे। न्याय न मिलने की दशा में हम तीनों के सामने आत्महत्या के अलावा कोई विकल्प नहीं बचता।

व्हाट्सएप पर शेयर करें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *