रुपईडीहा बहराइच। नेपालगंज जिला बांके पुलिस ने भारतीय क्षेत्र से तस्करी कर नेपाल ले जाई गई 300 प्रतिबंधित भारतीय मुर्गा व मुर्गियों को बरामद किया है। जिनको पशु विभाग नेपालगंज को सौंप दिया है। उक्त जानकारी देते हुए पुलिस निरीक्षक डिल्ली बहादुर खड्का ने बताया कि सोमवार को नेपालगंज पुलिस के जवान सीमावर्ती क्षेत्र के पगडंडियों पर गश्त कर रहे थे। तभी कुछ लोग भारत से नेपाल मुर्गियों के साथ आते दिखाई दिए। जिन्हें नेपाल पुलिस के जवानों ने उन्हें रुकने के लिए कहा इस पर वह सभी अपनी अपनी बाइक सहित मुर्गियों को नेपाली सीमा में ही फेक कर भाग गए। श्री खड्का ने यह भी बताया कि भारत से अवैध रूप से आयात किए गए 300 जीवित बायलर मुर्गा व मुर्गियों को नष्ट कर दिया गया है। उन्होंने कहा कि नेपाल में विदेशों से जीवित मुर्गी,अंडे और मांस के आयात पर प्रतिबंध है। नेपाल की तुलना में भारत में चिकन की कीमत कम है। चिकन भारत में सस्ते में उपलब्ध है और बिचौलिए भारत से मुर्गियों की तस्करी करते हैं और नेपाल में उच्च कमीशन पर बेचते हैं। साथ ही यह भी बताया कि तीन मोटरसाइकिल नेपाली नंबर भे है 2 प 2209,ज 4 प 1827,भे 3 प 1725 को भी जब्त किया गया है। पकड़ी गई मुर्गियों की कीमत 2 लाख 40 हजार रूपये आंकी गई है। नेपाल में मुर्गा, अंडे व सभी प्रकार के मांस पर प्रतिबंध लगा हुआ है। फिर भी बड़े पैमाने पर तस्करी की जा रही है।
व्हाट्सएप पर शेयर करें
No Comments






