Breaking News

आवश्यकता है “बेखौफ खबर” हिन्दी वेब न्यूज़ चैनल को रिपोटर्स और विज्ञापन प्रतिनिधियों की इच्छुक व्यक्ति जुड़ने के लिए सम्पर्क करे –Email : [email protected] , [email protected] whatsapp : 9451304748 * निःशुल्क ज्वाइनिंग शुरू * १- आपको मिलेगा खबरों को तुरंत लाइव करने के लिए user id /password * २- आपकी बेस्ट रिपोर्ट पर मिलेगी प्रोत्साहन धनराशि * ३- आपकी रिपोर्ट पर दर्शक हिट्स के अनुसार भी मिलेगी प्रोत्साहन धनराशि * ४- आपकी रिपोर्ट पर होगा आपका फोटो और नाम *५- विज्ञापन पर मिलेगा 50 प्रतिशत प्रोत्साहन धनराशि *जल्द ही आपकी टेलीविजन स्क्रीन पर होंगी हमारी टीम की “स्पेशल रिपोर्ट”

Tuesday, July 21, 2026 11:03:57 PM

वीडियो देखें

भारत नेपाल सीमा पर चेकिंग के दौरान 6 लाख 40 हजार भारतीय मुद्रा बरामद, एक नेपाली गिरफ़्तार

भारत नेपाल सीमा पर चेकिंग के दौरान 6 लाख 40 हजार भारतीय मुद्रा बरामद, एक नेपाली गिरफ़्तार
/ से बेखौफ खबर के लिए स्वतंत्र पत्रकार वसीम अहमद की रिपोर्ट

रुपईडीहा बहराइच। आगामी विधान सभा चुनाव को देखते हुए रुपईडीहा पुलिस व एसएसबी 42 वी वाहिनी की संयुक्त टीम द्वारा भारत नेपाल सीमावर्ती क्षेत्रों में लागातार चेकिंग अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में आज संघन चेकिंग के दौरान भारत नेपाल बॉर्डर पर एक नेपाली नागरिक को 6 लाख 40 हजार रुपए के साथ उस समय गिरफ्तार कर लिया जब वह नेपाल से रुपईडीहाआ रहा था।
उक्त जानकारी देते हुए प्रभारी निरीक्षक रूपईडीहा प्रमोद कुमार त्रिपाठी ने बताया कि विधान सभा चुनाव 2022 के दृष्टिगत संदिग्ध व्यक्ति वस्तु वाहन व चुनाव में प्रयुक्त होने वाले धन की संघन चेकिंग के दौरान नेपाल बॉर्डर पर दोपहर में धर्म वीसी पुत्र शेर बहादुर वीसी निवासी ग्राम व वार्ड नंबर 11जोनी चादे थाना गरखा कोट जिला जाजरकोट नेपाल के पास से 6 लाख 40 हजार भारतीय मुद्रा बरामद किया गया। बरामद रुपये के संबंध जब संयुक्त टीम ने कागजात मागा तो वह कोई कागजात नहीं दिखा सका। उन्होंने कहा कि इस संबंध में उच्चाधिकारियों व एफएसटी टीम को विधिक कार्यवाही के लिए सूचित कर दिया है। पकड़ने वाली टीम में मै प्रभारी निरीक्षक प्रमोद कुमार त्रिपाठी, वरिष्ठ उ० नि० रुदल बहादुर सिंह, हेड कांस्टेबल महेश कुमार सिंह का० वीरेंद्र कुमार गुप्ता,का०संदीप कुमार, महिला कांस्टेबल राधा मिश्रा तथा एसएसबी 42 वी वाहिनी के निरीक्षक थान माग बाईटे,हेड कांस्टेबल जितेंद्र सिंह,का०अतुल कुमार, महिला कांस्टेबल बन्दना यादव,व महिला कांस्टेबल मेधा सिरीन आदि लोग शामिल रहे।

व्हाट्सएप पर शेयर करें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *