बहराइच 22 मार्च। मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ एस.के. सिंह ने बताया कि सेण्टर फार एडवोकेसी एण्ड रिसर्च (सीफार) लखनऊ के सहयोग से जिला स्वास्थ्य समिति बहराइच राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन के तत्वाधान में क्षयरोग उन्मूलन कार्यक्रम के सम्बन्ध में 23 मार्च 2022 को मध्यान्ह 12ः00 बजे बन्धन गेस्ट हाउस में मीडिया कार्यशाला का आयोजन किया गया है। मीडिया कार्यशाला में विभागीय कार्यक्रमों एवं योजनाओं के सम्बन्ध में महत्वपूर्ण जानकारी प्रदान करते हुए क्षयरोग उन्मूलन कार्यक्रम पर मीडिया प्रतिनिधियों का संवेदीकरण किया जायेगा।
व्हाट्सएप पर शेयर करें
No Comments









