Breaking News

आवश्यकता है “बेखौफ खबर” हिन्दी वेब न्यूज़ चैनल को रिपोटर्स और विज्ञापन प्रतिनिधियों की इच्छुक व्यक्ति जुड़ने के लिए सम्पर्क करे –Email : [email protected] , [email protected] whatsapp : 9451304748 * निःशुल्क ज्वाइनिंग शुरू * १- आपको मिलेगा खबरों को तुरंत लाइव करने के लिए user id /password * २- आपकी बेस्ट रिपोर्ट पर मिलेगी प्रोत्साहन धनराशि * ३- आपकी रिपोर्ट पर दर्शक हिट्स के अनुसार भी मिलेगी प्रोत्साहन धनराशि * ४- आपकी रिपोर्ट पर होगा आपका फोटो और नाम *५- विज्ञापन पर मिलेगा 50 प्रतिशत प्रोत्साहन धनराशि *जल्द ही आपकी टेलीविजन स्क्रीन पर होंगी हमारी टीम की “स्पेशल रिपोर्ट”

Saturday, October 24, 2026 11:29:31 PM

वीडियो देखें

हिन्दी संस्थान के पुरस्कारों के लिए आवेदन करने की अन्तिम तिथि 23 मई

हिन्दी संस्थान के पुरस्कारों के लिए आवेदन करने की अन्तिम तिथि 23 मई

बहराइच 25 अप्रैल। उत्तर प्रदेश हिन्दी संस्थान द्वारा वर्ष 2021 के लिए दिये जाने वाले सम्मानों यथा भारत-भारती सम्मान, लोहिया साहित्य सम्मान, हिन्दी गौरव सम्मान, महात्मा गॉधी साहित्य सम्मान, पं. दीन दयाल उपाध्याय साहित्य सम्मान, अवन्ती बाई साहित्य सम्मान, साहित्य भूषण, लोक भूषण, कला भूषण, विज्ञान भूषण, विद्या भूषण, पत्रकारिता भूषण, प्रवासी भारतीय हिन्दी भूषण, बाल साहित्य भारती सम्मान, सौहार्द सम्मान, हिन्दी विदेश प्रसार सम्मान, विश्वविद्यालय स्तरीय सम्मान, मधुलिमये साहित्य सम्मान, राजर्षि पुरूषोत्तमदास टण्डन सम्मान, विधि भूषण सम्मान तथा पं. श्रीनारायण चतुर्वेदी साहित्य सम्मान के लिए साहित्यकारों एवं साहित्यिक संस्थाओं से संस्तुतियॉ आमंत्रित की गयी हैं।

इसके अतिरिक्त 34 विधाओं/विषयों पर यथा बाल साहित्य, अवधी, ब्रजभाषा, बुन्देली, राष्ट्रीय एकता एवं भावनात्मकता समन्वय सम्बन्धी साहित्य, महाकाव्य, नाटक, शिक्षा, विधि तथा विधि शास्त्र, धर्म/दर्शन, राजनीतिशास्त्र, निबन्ध, भाषा/भाषा विज्ञान, वनस्पति/प्राणिशास्त्र/आयुर्विज्ञान, उपन्यास, खण्डकाव्य, आलोचना, अर्थशास्त्र, इतिहास, साहित्यकारों द्वारा अन्य भारतीय भाषाओं से हिन्दी में अनुदित कृति पर, गीत/मुक्तक/गज़ल, पत्रकारिता, गणित, भौतिक, रसायन, युवा लेखन (35 वर्ष तक के लेखकों के लिए), प्राविधि (टेक्नोलॉजी), कहानी, संस्कृति, लोक साहित्य विवेचन, यात्रा-वृतान्त/जीवनी/संस्मरण एवं रेखाचित्र, मासिक/द्वैमासिक/त्रैमासिक पत्रिकाओं एवं समस्त विधाओं में केवल महिला साहित्यकारों की कृति, व्यंग्य एवं कविता पर वर्ष 2021 में प्रकाशित हिन्दी की मौलिक पुस्तकें भी पुरस्कार के लिए आमंत्रित की गयीं हैं।

इसके अतिरिक्त वर्ष 2021 में प्रकाशित महिला रचनाकार की कथाकृति के लिए पं. बद्रीप्रसाद शिंगलू स्मृति सम्मान प्रदान करने के लिए पुस्तक आमंत्रित की गयी है। इसके अन्तर्गत रू. 8000=00 की धनराशि प्रदान की जायेगी तथा 35 से 60 वर्ष के मध्य आयु वर्ग के रचनाकार अर्ह होंगे। यह सम्मान किसी कृतिकार को एक बार से अधिक प्रदान नहीं किया जायेगा। इसी प्रकार हिन्दी भाषा में गीत, मुक्तक, गज़ल, छन्दबद्ध कविता विधा में वर्ष 2021 में प्रकाशित पुस्तक के लिए राष्ट्रीय स्तर का हरिबंश राय बच्चन युवा गीतकार सम्मान प्रदान किया जायेगा। इसके अन्तर्गत रू. 25000=00 की धनराशि प्रदान की जायेगी तथा 18 से 40 वर्ष के मध्य आयु वर्ग के रचनाकार अर्ह होंगे। यह सम्मान किसी कृतिकार को एक बार से अधिक प्रदान नहीं किया जायेगा।

यह जानकारी देते हुए उत्तर प्रदेश हिन्दी संस्थान के निदेशक पवन कुमार ने बताया कि उपर्युक्त सम्मानों के लिए संस्तुतियॉ एवं पुस्तक निदेशक, उत्तर प्रदेश हिन्दी संस्थान, राजर्षि पुरूषोत्तमदास टण्डन हिन्दी भवन, 6-महात्मा गॉधी मार्ग, लखनऊ को 23 मई 2022 तक भेजना अनिवार्य होगा। श्री कुमार ने बताया कि संस्थान की वेबसाइट यूपीहिन्दीसंस्थान डाट इन पर संस्तुति प्रपत्रों तथा पुरस्कारों से सम्बन्धित विस्तृत जानकारी उपलब्ध है। सम्मानों की संस्तुति हिन्दी संस्थान की ई-मेल आईडी. डायरेक्टरयूपीहिन्दी एैट याहू डाट इन पर भेजी जा सकती है।

व्हाट्सएप पर शेयर करें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *