Breaking News

आवश्यकता है “बेखौफ खबर” हिन्दी वेब न्यूज़ चैनल को रिपोटर्स और विज्ञापन प्रतिनिधियों की इच्छुक व्यक्ति जुड़ने के लिए सम्पर्क करे –Email : [email protected] , [email protected] whatsapp : 9451304748 * निःशुल्क ज्वाइनिंग शुरू * १- आपको मिलेगा खबरों को तुरंत लाइव करने के लिए user id /password * २- आपकी बेस्ट रिपोर्ट पर मिलेगी प्रोत्साहन धनराशि * ३- आपकी रिपोर्ट पर दर्शक हिट्स के अनुसार भी मिलेगी प्रोत्साहन धनराशि * ४- आपकी रिपोर्ट पर होगा आपका फोटो और नाम *५- विज्ञापन पर मिलेगा 50 प्रतिशत प्रोत्साहन धनराशि *जल्द ही आपकी टेलीविजन स्क्रीन पर होंगी हमारी टीम की “स्पेशल रिपोर्ट”

Saturday, October 24, 2026 10:40:55 PM

वीडियो देखें

महिला जनसुनवाई दिवस पर आयोजित होगा जागरूकता शिविर

महिला जनसुनवाई दिवस पर आयोजित होगा जागरूकता शिविर

बहराइच 02 मई। जिला प्राबेशन अधिकारी विनय कुमार सिंह ने बताया कि उत्तर प्रदेश राज्य महिला आयोग के निर्देशानुसार 05 मई 2022 को पूर्वान्ह 11ः00 बजे से लो.नि.वि. निरीक्षण भवन में आयोग की सदस्य श्रीमती मनोरमा शुक्ला की अध्यक्षता में आयोजित होने वाले ‘‘महिला जनसुनवाई दिवस’’ के अवसर पर ‘‘मिशन शक्ति फेज-4‘‘ के अन्तर्गत महिलाओं से सम्बन्धित विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं का अधिकतम लाभ दिलाये जाने के उद्देश्य से एक दिवसीय जागरूकता शिविर का आयोजन भी किया जायेगा।
जिला प्रोबेशन अधिकारी श्री सिंह ने मुख्य चिकित्साधिकारी, जिला पूर्ति अधिकारी, जिला समाज कल्याण अधिकारी, बेसिक शिक्षा अधिकारी, जिला कार्यक्रम अधिकारी, अल्पसंख्यक कल्याण, दिव्यांगजन सशक्तिकरण तथा श्रम प्रवर्तन अधिकारी से अपेक्षा की है कि अधिकाधिक संख्या में महिलाओं की उपसिथति दर्ज कराने एवं विभागीय योजनाओं के प्रचार-प्रसार सामग्री के साथ कार्यक्रम को सफल बनाये जाने में सहयोग प्रदान करें।

व्हाट्सएप पर शेयर करें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *