Breaking News

आवश्यकता है “बेखौफ खबर” हिन्दी वेब न्यूज़ चैनल को रिपोटर्स और विज्ञापन प्रतिनिधियों की इच्छुक व्यक्ति जुड़ने के लिए सम्पर्क करे –Email : [email protected] , [email protected] whatsapp : 9451304748 * निःशुल्क ज्वाइनिंग शुरू * १- आपको मिलेगा खबरों को तुरंत लाइव करने के लिए user id /password * २- आपकी बेस्ट रिपोर्ट पर मिलेगी प्रोत्साहन धनराशि * ३- आपकी रिपोर्ट पर दर्शक हिट्स के अनुसार भी मिलेगी प्रोत्साहन धनराशि * ४- आपकी रिपोर्ट पर होगा आपका फोटो और नाम *५- विज्ञापन पर मिलेगा 50 प्रतिशत प्रोत्साहन धनराशि *जल्द ही आपकी टेलीविजन स्क्रीन पर होंगी हमारी टीम की “स्पेशल रिपोर्ट”

Tuesday, July 21, 2026 10:58:36 PM

वीडियो देखें

सामुदायिक शौचालय में लगा समरसेबुल पंप चोर खोल ले गये

सामुदायिक शौचालय में लगा समरसेबुल पंप चोर खोल ले गये
/ से बेखौफ खबर के लिए स्वतंत्र पत्रकार वसीम अहमद की रिपोर्ट

रुपईडीहा बहराइच। विकास खण्ड नवाबगंज क्षेत्र अंतर्गत ग्राम पंचायत सहजना में ग्राम निधि योजना से बने सामुदायिक शौचालय का समर सेबल पंप बीती रात चोर खोल ले गये। सामुदायिक शौचालय पर तैनात केयर टेकर श्री मती प्रभा ओझा पत्नी ननके प्रसाद ओझा निवासी ग्राम पंचायत सहजना ने बताया कि आज सुबह जब मैं शौचालय पर गयी तो देखा कि शौचालय में लगा समरसेबुल पंप गायब था, जिसकी सूचना ग्राम प्रधान प्रतिनिधि मेराज अहमद को दिया। प्रधान प्रतिनिधि ने कहा कि पुलिस को लिखित तहरीर दे दो। श्री मती प्रभा ओझा इस संबंध में पुलिस में प्रार्थना पत्र दिया है। जिसमें उसने उल्लेख किया है कि हम दिन भर ड्युटी करके शाम को अपने घर चले गए और सुबह जब वह शौचालय पहुंच कर देखा तो समरसेबल पंप गायब था। इस संबंध में ग्राम प्रधान प्रतिनिधि मेराज अहमद ने बताया कि सामुदायिक शौचालय में लगे समरसेबल पंप को रात में ‌ही चोर खोल ले गये है। समाचार लिखे जाने तक पुलिस ने ‌चोरी की प्राथमिकी दर्ज नहीं किया था।

व्हाट्सएप पर शेयर करें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *