रुपईडीहा बहराइच। भारत नेपाल सीमावर्ती रुपईडीहा कस्बे में नेपालगंज जाने वाली मुख्य मार्ग पर स्थित संकट मोचन हनुमानगढ़ी मंदिर के निकट शुक्रवार को सुबह पुलिस ने लगभग 55 वर्षीय अज्ञात नेपाली महिला का शव एक सफेद चादर में लिपटी हुई बरामद किया है। इस नेपाली महिला का शव नेपालगंज जाने वाले मुख्य मार्ग के किनारे लावारिस हालत में पुलिस को मिली है। पुलिस ने लाश को अपने कब्जे में ले लिया। महिला के पास से कोई सामान नहीं मिला है। इस नेपाली महिला की पहचान नहीं हो सकी है। जिसकी पहचान के लिए मित्र राष्ट्र नेपाल जिला बांके की जमुनहा पुलिस को सूचना दे दी गई है। इस संबंध जब थाना प्रभारी निरीक्षक प्रमोद कुमार त्रिपाठी से पूछा गया तो उन्होंने बताया कि इस अज्ञात नेपाली महिला का शव पहचान के लिए 72 घन्टे के लिए रखा गया है। उन्होंने कहा कि यह वृद्धि महिला बीमार थी, इसके शरीर पर कहीं भी कोई चोट के निशान नहीं मिले हैं। इसके पहचान के लिए बांके जिले की नेपाली जमुना पुलिस से सम्पर्क किया गया है।
व्हाट्सएप पर शेयर करें
No Comments






