Breaking News

आवश्यकता है “बेखौफ खबर” हिन्दी वेब न्यूज़ चैनल को रिपोटर्स और विज्ञापन प्रतिनिधियों की इच्छुक व्यक्ति जुड़ने के लिए सम्पर्क करे –Email : [email protected] , [email protected] whatsapp : 9451304748 * निःशुल्क ज्वाइनिंग शुरू * १- आपको मिलेगा खबरों को तुरंत लाइव करने के लिए user id /password * २- आपकी बेस्ट रिपोर्ट पर मिलेगी प्रोत्साहन धनराशि * ३- आपकी रिपोर्ट पर दर्शक हिट्स के अनुसार भी मिलेगी प्रोत्साहन धनराशि * ४- आपकी रिपोर्ट पर होगा आपका फोटो और नाम *५- विज्ञापन पर मिलेगा 50 प्रतिशत प्रोत्साहन धनराशि *जल्द ही आपकी टेलीविजन स्क्रीन पर होंगी हमारी टीम की “स्पेशल रिपोर्ट”

Saturday, October 24, 2026 10:08:17 PM

वीडियो देखें

खादी एवं ग्रामोद्योग मंत्री राकेश सचान ने भवनियापुर टिकुरी में लगायी चौपाल

खादी एवं ग्रामोद्योग मंत्री राकेश सचान ने भवनियापुर टिकुरी में लगायी चौपाल

बहराइच 07 मई। जनपद के भ्रमण पर आये मा. मंत्री सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्यम, खादी एवं ग्रामोद्योग, रेशम उद्योग, हथकरघा एवं वस्त्रोद्योग विभाग, उत्तर प्रदेश श्री राकेश सचान ने शुक्रवार को देर शाम विधायक नानपारा राम निवार्स वर्मा के साथ विकास खण्ड नवाबगंज अन्तर्गत ग्राम भवनियापुर टिकुरी के प्राथमिक विद्यालय परिसर में आयोजित चौपाल के दौरान विभिन्न योजनाओं एवं कार्यक्रमों का सत्यापन किया। चौपाल के दौरान मा. मंत्री ने वर्ष 2021-22 हेतु पीएम आवास योजना (ग्रामीण) के 05 लाभार्थियों श्रीमती संगीता, मौसमी, अनारकली व सुमन तथा सुनील सिंह को आवास स्वीकृति पत्र, महिला स्वयं सहायता समूहों के संचालन के लिए रोशन व शारदा को समूह संचालन का प्रमाण-पत्र तथा भूसादान में सहयोग प्रदान करने के लिए सुशील पाठक व संदीप कुमार वर्मा को प्रशस्ति-पत्र प्रदान किया।

इससे पूर्व चौपाल स्थल पहुॅचने पर मुख्य अतिथि मा. मंत्री श्री सचान ने विधायक नानपारा, जिलाधिकारी डॉ. दिनेश चन्द्र, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक केशव कुमार चौधरी, मुख्य विकास अधिकारी कविता मीना व अन्य अधिकारियों के साथ विद्यालय परिसर में बरगद का पौध रोपित कर सामुदायिक शौचालय का भी निरीक्षण किया। विभिन्न विभागों द्वारा लगाये गयी पण्डालों के अवलोकन किया स्टालों के निरीक्षण के दौरान आईसीडीएस के स्टाल पर मा. मंत्री श्री सचान ने अन्य अतिथियों के साथ गर्भवती महिलाओं की गोद भराई की तथा बच्चों को अन्नप्रासन कराया। इसके उपरान्त श्री सचान ने मॉ सरस्वी जी के चित्र पर माल्यार्पण कर एवं दीप प्रज्ज्वलित कर चौपाल का शुभारम्भ किया। इस अवसर पर कस्तूरबा गॉधी आवासीय बालिका विद्यालय बाबागंज की छात्राओं द्वारा स्वागतगीत प्रस्तुत किया गया।

चौपाल को सम्बोधित करते हुए मा. मंत्री श्री सचान केन्द्र व राज्य सरकार द्वारा संचालित योजनाओं की विस्तार से जानकारी प्रदान करते हुए अधिकारियों को निर्देश दिया कि योजनाओं का लाभ पात्र लोगों को दिलाया जाय। इसके साथ जन-समस्याओं के निस्तारण को भी शीर्ष प्राथमिकता प्रदान की जाय। जिलाधिकारी डॉ. दिनेश चन्द्र ने चौपाल के उद्देश्यों पर प्रकाश डाला। जबकि विधायक नानपारा राम निवास वर्मा ने धन्यवाद ज्ञापित किया। इस अवसर पर ब्लाक प्रमुख जे.पी. सिंह सहित अन्य अधिकारी, गणमान्य व संभ्रान्तजन व गणमान्यजन सहित बड़ी संख्या ग्रामवासी मौजूद रहे। चौपाल के अन्त में मा. मंत्री श्री सचान को प्रतीक चिन्ह भी भेंट किया गया।

चौपाल के उपरान्त मा. मंत्री श्री सचान ने विधायक नानपारा व अन्य अधिकारियों के साथ भरत-नेपाल सीमा का निरीक्षण किया तथा रूपईडीहा थाने में स्थानीय लोगों की समस्याओं की सुनवाई करते हुए यथाउचित कार्यवाही के लिए सम्बन्धित अधिकारियों को निर्देश दिया। जबकि चौपाल से पूर्व विज्ञान केन्द्र नानपारा में मौजूद प्रगतिशील कृषकों द्वारा विधायक नानपारा राम निवास वर्मा के नेतृत्व में मा. मंत्री श्री सचान का स्वागत किया गया।

व्हाट्सएप पर शेयर करें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *