Breaking News

आवश्यकता है “बेखौफ खबर” हिन्दी वेब न्यूज़ चैनल को रिपोटर्स और विज्ञापन प्रतिनिधियों की इच्छुक व्यक्ति जुड़ने के लिए सम्पर्क करे –Email : [email protected] , [email protected] whatsapp : 9451304748 * निःशुल्क ज्वाइनिंग शुरू * १- आपको मिलेगा खबरों को तुरंत लाइव करने के लिए user id /password * २- आपकी बेस्ट रिपोर्ट पर मिलेगी प्रोत्साहन धनराशि * ३- आपकी रिपोर्ट पर दर्शक हिट्स के अनुसार भी मिलेगी प्रोत्साहन धनराशि * ४- आपकी रिपोर्ट पर होगा आपका फोटो और नाम *५- विज्ञापन पर मिलेगा 50 प्रतिशत प्रोत्साहन धनराशि *जल्द ही आपकी टेलीविजन स्क्रीन पर होंगी हमारी टीम की “स्पेशल रिपोर्ट”

Saturday, October 24, 2026 10:06:58 PM

वीडियो देखें

13 मई को आयोजित होगा आनलाइन बेरोज़गार मेला

13 मई को आयोजित होगा आनलाइन बेरोज़गार मेला

बहराइच 11 मई। जिला सेवायोजन अधिकारी संजय कुमार ने बताया कि जिला सेवायोजन कार्यालय, बहराइच द्वारा 13 मई 2022 को प्रातः 10ः00 बजे से आनलाइन रोजगार मेले का आयोजन किया जा रहा है। इस रोजगार मेले में सेवायोजन पोर्टल पर पंजीकृत बेरोजगार अभ्यर्थी ही आनलाइन आवेदन कर प्रतिभाग कर सकते हैं। आनलाइन रोजगार मेले में प्रतिभाग कर रही कम्पनियॉं आवेदित/प्रतिभागी बेरोजगार अभ्यर्थियों से उनके मोबाइल पर सम्पर्क कर साक्षात्कार करेंगी। श्री कुमार ने बताया कि चूॅंकि यह रोजगार मेला आनलाइन आयोजित है इसलिए किसी भी बेरोजगार अभ्यर्थी को सेवायोजन कार्यालय आने की आवश्यकता नहीं है। इस आनलाइन रोजगार मेले में कुल 3 कम्पनियां प्रतिभाग कर रही हैं।
जिला सेवायोजन अधिकारी ने बताया कि रोज़गार मेले में शिवांगिनी लाजिस्टिक द्वारा पार्सल डिलीवरी हेतु 80 पद हेतु हाईस्कूल/इण्टर उत्तीर्ण, नेटयूर टेक्निकल ट्रेनिंग फाउन्डेशन द्वारा ट्रेनी 50 पद हेतु आई.टी.आई./डिप्लोमा मैकेनिकल इंजीनियरिंग उत्तीर्ण तथा एल.आई.सी. रिक्रूटमेंट एजेन्सी द्वारा 30 एल.आई.सी. एजेन्ट पद हेतु हाईस्कूल उत्तीर्ण अभ्यर्थियों का दूरभाष/मोबाइल पर साक्षात्कार के माध्यम से चयन किया जायेगा। श्री कुमार ने बताया कि नेटयूर टेक्निकल ट्रेनिंग फाउन्डेशन का कार्यक्षेत्र मानेसर एवं वेतन 15,500 होगा।
श्री कुमार ने बताया कि रोजगार मेले में वही अभ्यर्थी सम्मिलित हो सकेंगे जिसका सेवायोजन कार्यालय, बहराइच में सेवायोजन पोर्टल पर ऑनलाइन पंजीकरण होगा साथ ही इच्छुक अभ्यर्थी को मेले में भाग लेने के लिए 13 मई 2022 तक ऑनलाइन आवेदन करना होगा। बिना आनलाइन आवेदन के कोई भी अभ्यर्थी प्रतिभाग नहीं कर सकेगा और न ही उसका कम्पनियों द्वारा मोबाइल/दूरभाष पर साक्षात्कार लिया जायेगा।

व्हाट्सएप पर शेयर करें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *