Breaking News

आवश्यकता है “बेखौफ खबर” हिन्दी वेब न्यूज़ चैनल को रिपोटर्स और विज्ञापन प्रतिनिधियों की इच्छुक व्यक्ति जुड़ने के लिए सम्पर्क करे –Email : [email protected] , [email protected] whatsapp : 9451304748 * निःशुल्क ज्वाइनिंग शुरू * १- आपको मिलेगा खबरों को तुरंत लाइव करने के लिए user id /password * २- आपकी बेस्ट रिपोर्ट पर मिलेगी प्रोत्साहन धनराशि * ३- आपकी रिपोर्ट पर दर्शक हिट्स के अनुसार भी मिलेगी प्रोत्साहन धनराशि * ४- आपकी रिपोर्ट पर होगा आपका फोटो और नाम *५- विज्ञापन पर मिलेगा 50 प्रतिशत प्रोत्साहन धनराशि *जल्द ही आपकी टेलीविजन स्क्रीन पर होंगी हमारी टीम की “स्पेशल रिपोर्ट”

Sunday, April 27, 2025 2:21:55 PM

वीडियो देखें

स्थानान्तरित उप जिलाधिकारी सदर को दी गयी भावभीनी विदाई

स्थानान्तरित उप जिलाधिकारी सदर को दी गयी भावभीनी विदाई

बहराइच 14 जून। उप जिलाधिकारी सदर बहराइच के पद पर तैनात रहे सौरभ गंगवार आईएएस के शासन द्वारा जनपद सोनभ्रद में मुख्य विकास अधिकारी के पद पर तैनात किये जाने के फलस्वरूप सोमवार की देर शाम कलेक्ट्रेट सभागार में जिलाधिकारी डॉ. दिनेश चन्द्र, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक केशव कुमार चौधरी, मुख्य विकास अधिकारी कविता मीना, अपर जिलाधिकारी मनोज, मुख्य राजस्व अधिकारी अवधेश कुमार मिश्र, नगर मजिस्ट्रेट ज्योति राय, मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ. एस.के. सिंह, जिला विकास अधिकारी राजेश कुमार मिश्र सहित, उप जिलाधिकारी मिहींपुरवा (मोतीपुर) के ज्ञान प्रकाश त्रिपाठी, उप जिलाधिकारी न्यायिक सदर सुभाष सिंह धामी, तहसीलदार बहराइच राज कुमार बैठा, पीडी डीआरडीए पी. एन. यादव व अन्य अधिकारियों तथा कलेक्ट्रेट व तहसील के कर्मचारियों द्वारा अंगवस्त्र, पुष्प गुच्छ तथा स्मृति चिन्ह भेंट कर भावभीनी विदाई दी गयी।

विदाई समारोह के दौरान जिलाधिकारी डॉ दिनेश चन्द्र, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक केशव कुमार चौधरी, मुख्य विकास अधिकारी कविता मीना, अपर जिलाधिकारी मनोज, मुख्य राजस्व अधिकारी अवधेश कुमार मिश्र, मुख्य चिकित्साधिकारी अधिकारी डा. एस.के. सिंह, नगर मजिस्ट्रेट ज्योति राय, उप जिलाधिकारी मोतीपुर ज्ञान प्रकाश त्रिपाठी, सदर बहराइच न्यायिक सुभाष सिंह धामी, तहसीलदार राज कुमार बैठा, पीडी डीआरडीए पी.एन. यादव, जिला विकास अधिकारी राजेश कुमार मिश्र, जिला कार्यक्रम अधिकारी जी.डी. यादव सहित अन्य अधिकारियों, कर्मचारियों द्वारा अपने सम्बोधिन में निवर्तमान उप जिलाधिकारी सदर श्री गंगवार के उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए श्री गंगवार के व्यक्तित्व एवं कृतत्व पर विस्तार से प्रकाश डाला।

विदाई समारोह के दौरान निवर्तमान उप जिलाधिकारी सदर श्री गंगवार ने सभी अधिकारियों, कर्मचारियों का आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि जनपद बहराइच को वह हमेशा याद रखेंगे। जिलाधिकारी के मार्ग निर्देशन में एक टीम भावना के साथ कार्य करने के लिए उन्होंने सभी सहयोगी अधिकारियों एवं कर्मचारियों की सराहना की। विदाई समारोह का संचालन कलेक्ट्रेट कर्मी गुलाम अली शाह ने किया।

व्हाट्सएप पर शेयर करें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *