बहराइच 16 जून। उ.प्र. राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण, लखनऊ के निर्देशानुसार जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के अध्यक्ष/जनपद न्यायाधीश उत्कर्ष चतुर्वेदी के कुशल नेतृत्व एवं मार्गदर्शन में 13 अगस्त 2022 को प्रातः 10ः00 बजे से जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के तत्वावधान में सिविल कोर्ट परिसर, बहराइच मे राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन किया जायेगा, जिसके माध्यम से जनपद न्यायालय में लम्बित आपराधिक शमनीय वाद, धारा 138 पराक्रम्य लिखित अधिनियम, बैंक वसूली वादों, मोटर दुर्घटना प्रतिकर याचिकाएं, वैवाहिक वादों, श्रम वादों, भूमि अधिग्रहण वादों, विद्युत एवं जल बिल विवाद (चोरी से सम्बन्धित विवादों सहित), सर्विस में वेतन सम्बन्धित विवाद सेवानिवृत्तिक लाभों से सम्बन्धित विवाद, अन्य सिविल वादों (किराया, सुखाधिकार, व्यादेश, विशिष्ट अनुतोष वाद ) तथा प्रीलिटीगेशन धारा 138 पराक्रम्य लिखिल अधिनियम, बैंक वसूली, टेलीफोन बिल्स प्रकरणों, श्रम विवादो विद्युत एवं जल बिल विवाद, अन्य अपराधिक शमनीय वाद, वैवाहिक व अन्य सिविल वादों का अधिकाधिक संख्या में निस्तारण किया जायेगा।
यह जानकारी देते हुए जिला विधिक सेवा प्राधिकरण की सचिव ने जन सामान्य से अपील की है कि 13 अगस्त 2022 को को आयोजित होने वाली राष्ट्रीय लोक अदालत में अधिकाधिक संख्या में वादों को नियत करवाकर राष्ट्रीय लोक अदालत का अधिकाधिक लाभ उठायें।
व्हाट्सएप पर शेयर करें
No Comments






