बहराइच 17 जून। अपर जिलाधिकारी मनोज ने बताया कि आगामी 29 जून तथा 05 व 07 जुलाई 2022 को प्रस्तावित प्रदेश स्तरीय मॉक एक्सरसाइज के दृष्टिगत बाढ़ आपदा प्रबन्धन से सम्बन्धित विभिन्न प्रकरणों की समीक्षा/चर्चा व बाढ़ आपदा रोकथाम तैयारियों के निरीक्षण हेतु उ.प्र. राज्य आपदा प्रबन्धन प्राधिकरण के वरिष्ठ सलाहकार ब्रिगेडियर प्रमोद कुमार सिंह का 22 जून 2022 को जनपद भ्रमण का कार्यक्रम प्रस्तावित है।
अपर जिलाधिकारी मनोज ने बताया कि वरिष्ठ सलाहकार श्री सिंह 22 जून 2022 को कलेक्ट्रेट सभागार में पूर्वान्ह 10ः00 बजे से मॉक एक्सरसाइज व बाढ़ रोकथाम तैयारियों के विषय में जिला आपदा प्रबन्ध प्राधिकरण व अन्य सम्बन्धित विभागों के अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक करेंगे। श्री मनोज ने सभी सम्बन्धित अधिकारियों से ससमय बैठक में प्रतिभाग करने की अपेक्षा की है।
व्हाट्सएप पर शेयर करें
No Comments






