बहराइच 18 जून। कृषि निदेशालय लखनऊ के प्रेक्षागृह में आयोजित मंडलीय खरीफ उत्पादकता गोष्ठी 2022 का आयोजन किया गया। उक्त मंडलीय खरीफ उत्पादकता गोष्ठी में देवीपाटन अयोध्या एवं लखनऊ मंडल के समस्त जनपदों के 2-2 प्रगतिशील कृषको के साथ संबंधित जनपदों के कृषि एवं एलाइड विभागों के जनपद स्तरीय अधिकारियों, मुख्य विकास अधिकारियों एवं जिला अधिकारियों द्वारा प्रतिभाग किया गया।
इस अवसर पर डॉ मनोज कुमार सिंह कृषि उत्पादन आयुक्त महोदय उत्तर प्रदेश शासन लखनऊ एवं कृषि निदेशक उत्तर प्रदेश विवेक कुमार सिंह द्वारा जनपद बहराइच के प्रगतिशील किसान हरिशरण सिंह उर्फ बब्बन सिंह निवासी त्रिकोलिया विकासखंड पयागपुर जनपद बहराइच को उनके कृषि में अच्छे कार्यों तथा नेपियर घास उत्पादन कार्य के लिए बीज मिनी किट देकर सम्मानित किया गया।
व्हाट्सएप पर शेयर करें
No Comments






