बहराइच 20 जून। मा. राज्य मंत्री, वन, पर्यावरण, जन्तु उद्यान एवं जलवायु परिवर्तन विभाग, श्री के.पी. मलिक प्रस्तावित जनपद भ्रमण कार्यक्रम के अनुसार आज सॉयकाल 07ः15 बजे लो.नि.वि. निरीक्षण भवन, बहराइच पहुॅचकर रात्रि विश्राम करेंगे। श्री मलिक 21 जून 2022 को प्रातः 05ः30 बजे इन्दिरा गॉधी स्पोर्ट्स स्टेडियम, बहराइच पहुॅचकर ‘‘अष्टम अन्तर्राष्ट्रीय योग दिवस’’ के अवसर पर आयोजित कार्यक्रम में सम्मिलित होंगे। मा. मंत्री श्री मलिक पूर्वान्ह 10ः30 बजे लो.नि.वि. निरीक्षण भवन, बहराइच से कतर्नियाघाट के लिए प्रस्थान करेंगे। श्री मलिक अपरान्ह 01ः30 बजे विभागीय अधिकारियों के साथ बैठक तथा कतर्नियाघाट का निरीक्षण/भ्रमण कर सॉय 05ः00 बजे लखीमपुर के लिए प्रस्थान करेंगे। यह जानकारी प्रभारी अधिकारी वी.आई.पी./नगर मजिस्ट्रेट ज्योति राय ने दी है।
व्हाट्सएप पर शेयर करें
No Comments









