बहराइच 20 जुलाई। मा. मुख्यमंत्री उत्तर प्रदेश श्री योगी आदित्यनाथ जी, मुख्य सचिव, उत्तर प्रदेश शासन, अध्यक्ष, राजस्व परिषद, उत्तर प्रदेश तथा प्रमुख सचिव, राजस्व उ.प्र. के निर्देश तथा जिलाधिकारी डॉ. दिनेश चन्द्र के मार्गदर्शन एवं कुशल नेतृत्व में जनपद में 05 जुलाई 2021 से 19 जुलाई 2022 तक संचालित किये गये निर्विवादित वरासत अभियान के दौरान चिन्हित किये गये 30928 प्रकरणों में से निर्विवादित 27613 आवेदन पत्रों में आदेश पारित कराकर उनके परिजनों के नाम राजस्व अभिलेखों में दर्ज कराते हुए निःशुल्क खतौनी वितरण कराया गया है।
जनपद में सफलतापूर्वक संचालित किये गये निर्विवादित वरासत अभियान में सक्रिय सहयोग प्रदान करने के लिए जिलाधिकारी डॉ. चन्द्र द्वारा जनपद के समस्त उप जिलाधिकारियों, तहसीलदारों, राजस्व निरीक्षकों एवं लेखपालों की भूरि-भूरि प्रशंसा की गयी है। डीएम डॉ. चन्द्र ने सभी सम्बन्धित अधिकारियों से यह भी अपेक्षा की है कि इस अभियान से सम्बन्धित एक भी प्रकरण चिन्हित होने से छूटे न क्योंकि यह अनवरत समीक्षा एवं पर्यवेक्षण का कार्य है। सभी अधिकारी कृषकों के हितो एवं सम्मान के लिए भविष्य में भी इसी प्रकार रूचि, निष्पक्षता एवं ऊर्जा से कार्य करें, ताकि निर्विवादित मृतक खातेदारों के वारिसानों का नाम अभिलेखों में समय से दर्ज हो और उन्हें किसी प्रकार की कोई कठिनाई न होने पाये।
डीएम डॉ. चन्द्र ने जनपदवासियों से अपील की है कि निर्विवादित मृतक खातेदारों के वारिसानों का नाम अभिलेखों में दर्ज होने में किसी प्रकार की कठिनाई उत्पन्न होने सम्बन्धित वारिसान एसडीएम बहराइच के व्हाट्सअप मो.न. 9454416033, कैसरगंज 9455416035, महसी 9454416036, पयागपुर 9454416050, नानपारा 9454416034 मिहींपुरवा (मोतीपुर) 9454416051 तथा जिलाधिकारी के मो.न. 9454417535 पर सूचित कर सकते हैं।
व्हाट्सएप पर शेयर करें
No Comments






