Breaking News

आवश्यकता है “बेखौफ खबर” हिन्दी वेब न्यूज़ चैनल को रिपोटर्स और विज्ञापन प्रतिनिधियों की इच्छुक व्यक्ति जुड़ने के लिए सम्पर्क करे –Email : [email protected] , [email protected] whatsapp : 9451304748 * निःशुल्क ज्वाइनिंग शुरू * १- आपको मिलेगा खबरों को तुरंत लाइव करने के लिए user id /password * २- आपकी बेस्ट रिपोर्ट पर मिलेगी प्रोत्साहन धनराशि * ३- आपकी रिपोर्ट पर दर्शक हिट्स के अनुसार भी मिलेगी प्रोत्साहन धनराशि * ४- आपकी रिपोर्ट पर होगा आपका फोटो और नाम *५- विज्ञापन पर मिलेगा 50 प्रतिशत प्रोत्साहन धनराशि *जल्द ही आपकी टेलीविजन स्क्रीन पर होंगी हमारी टीम की “स्पेशल रिपोर्ट”

Monday, September 7, 2026 7:29:35 AM

वीडियो देखें

भारत नेपाल सीमावर्ती क्षेत्र में निकाली गयी तिरंगा यात्रा

भारत नेपाल सीमावर्ती क्षेत्र में निकाली गयी तिरंगा यात्रा
_____________ से स्वतंत्र पत्रकार _____________ की रिपोर्ट

रिपोर्ट : वसीम अहमद

रुपईडीहा बहराइच। भारत नेपाल सीमावर्ती क्षेत्र में तिरंगा यात्राओं की धूम मची रही।‌ सीमावर्ती क्षेत्र रुपईडीहा में लगातार तिरंगा यात्रा व गोष्ठियों के माध्यम से लोग ध्वजारोहण के लिए लोगों को जागरूक कर रहे हैं। बृहस्पतिवार को प्रांमिस इण्टर कालेज के बच्चों ने जागरूकता रैली निकाली। होमगार्ड जवानों की तिरंगा यात्रा को थाना प्रभारी निरीक्षक रुपईडीहा ने हरी झंडी दिखाई। ब्लॉक के सफाई कर्मचारियों ने बाइक तिरंगा यात्रा निकाल कर लोगों को जागरूक किया।

आजादी के अमृत महोत्सव पर प्रांमिस लैण्ड इण्टर कॉलेज रुपईडीहा से प्रबंधक, प्रिंसिपल, शिक्षक छात्र, छात्राओ ने तिरंगा यात्रा निकाली। यह तिरंगा यात्रा इण्टर कॉलेज से मुख्य मार्ग से होते हुए चकिया रोड तक निकाली गई। इस तिरंगा यात्रा में भारत माता की जय,विजयी विश्य तिरंगा प्यारा व वंदेमातरम् के साथ देशभक्ति नारे लगाए जा रहे थे। इस अवसर पर प्रबंधक ए० एस स्टेनली व प्रिंसिपल अनुग्रह स्टेनली ने लोगों से हर घर में तिरंगा लगाने की अपील कर रहे थे। इस तिरंगा यात्रा में शिक्षक आकाश पान्डेय,एस यू खान, अरुण शर्मा, अवनेश गुप्ता, सौम्या स्टेनली, शिफाली सिद्दीकी,क्वीनी मैसी व प्रतिमा पाठक आदि लोग शामिल रहे।

होमगार्ड कम्पनी के कमांडर राजकुमार सिंह के नेतृत्व में बृहस्पतिवार को दोपहर में रुपईडीहा थाना से तिरंगा यात्रा निकाली गई। इस तिरंगा यात्रा को थाना प्रभारी निरीक्षक रुपईडीहा श्रीधर पाठक ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। यह तिरंगा यात्रा रुपईडीहा कस्बे के स्टेशन रोड होते हुए पूरे कस्बे से घूमते हुए मुख्य मार्ग से थाने पर पहुंची। इस तिरंगा यात्रा में सैकड़ों होमगार्ड के जवानों शामिल रहे। इस प्रकार ब्लॉक नवाबगंज क्षेत्र के सैकड़ों सफाई कर्मचारीयों ने बाइक तिरंगा यात्रा निकाली। यह तिरंगा यात्रा बाबागंज से मुख्य मार्ग से होते हुए रुपईडीहा कस्बा पहुंची। सफाई कर्मी अपनी अपनी बाइको पर तिरंगा झंडों को अच्छी तरह से सजाया था। यह सफाई कर्मी हर घर में तिरंगा लगाने के लिए लोगों को प्रेरित किया।

 

व्हाट्सएप पर शेयर करें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *