रिपोर्ट : वसीम अहमद
रुपईडीहा बहराइच। स्थानीय कस्बे के पंचायत भवन में नेपाल व भारत के समाजसेवी व जागरूक नागरिकों के साथ एक बैठक हुई। इस बैठक में खुल्ला सीमा संवाद समिति के अध्यक्ष राजीव झा नेपाल अपनी टीम के साथ मौजूद रहे। बैठक में भारत नेपाल सीमा पर आमजन की समस्याओं पर वार्ता कर जानकारी ली गई।
सीमावर्ती क्षेत्र के पत्रकारों से भी वार्ता कर सीमा पर होने वाली समस्याओं की जानकारी ली। राजीव झा ने कहा जल्द ही दोनो देशों की एक बैठक करके भारत नेपाल सीमा पर दोनों ओर के नागरिकों को हो रही समस्याओं से दोनो देशों के दूतावास के आला अधिकारियों को अवगत कराया जाएगा। बैठक में नेपाल भारत खुल्ला सीमा संवाद समूह बांके के अध्यक्ष विनय चंद्र गुप्ता, रूपईडीहा पत्रकार संघ के अध्यक्ष संजय कुमार वर्मा,शेर सिंह, सिद्धनाथ गुप्ता, मोहम्मद अरशद, अमित मदेशिया, रजा इमाम रिजवी, शकील अहमद आदि शामिल हुए।
व्हाट्सएप पर शेयर करें
No Comments






