रिपोर्ट : वसीम अहमद
रुपईडीहा बहराइच। भाजपा मंडल रुपईडीहा के पदाधिकारी की एक बैठक रुपईडीहा नगर के वार्ड नं 5 स्थित ध्रुव राज वर्मा के आवास पर सम्पन्न हुई। इस बैठक में आगामी नगर पंचायत रुपईडीहा के चुनाव के लेकर चर्चा की गयी। इस अवसर पर रुपईडीहा मंडल चिकित्सा प्रकोष्ठ के अध्यक्ष डॉ सनत कुमार शर्मा व अखिलेश श्रीवास्तव ने भाजपा द्वारा किये जा रहे विकास के बारे में लोगों को विस्तार से बताया। डॉ शर्मा ने बताया कि वार्ड के 100 लोगो से संपर्क कर उनके नाम व मोबाइल नंबर ले लिए गए हैं। उन्होंने बताया कि भाजपा की रीति नीति पर विश्वास करने वाले लोगो से भी संपर्क किया गया। नवसृजित रुपईडीहा नगर पंचायत वार्ड नं 5 की वोटर लिस्ट देखकर पन्ना प्रमुख व पन्ना समिति के बारे में बताया गया। इस अवसर पर नगर संयोजक देवेंद्र पाठक, पालक डा0 सनत कुमार शर्मा, सहपालक अखिलेश श्रीवास्तव, मंडल उपाध्यक्ष दिनेश त्रिपाठी व सुरेंद्र कुमार शुक्ल, मंडल महामंत्री विजय त्रिपाठी सहित राजेश वर्मा, इंद्र प्रताप वर्मा, अजय वर्मा, रामशंकर, अरविंद कुमार, पूनम वर्मा व राम रानी आदि लोग उपस्थित रहे।
व्हाट्सएप पर शेयर करें
No Comments






