150 मीटर दूरी पर एक झाड़ी में मृतक की साइकिल व दूध की बम्बी बरामद
परिवार जनों ने लगाया हत्या किए जाने का आरोप ,घर वालों का रो रो कर बुरा हाल
रिपोर्ट : वसीम अहमद
रुपईडीहा बहराइच। स्थानीय थाना क्षेत्र के अंतर्गत सहजना गांव के निकट मंगलवार को अपने गांव से दूध बेचने रुपईडीहा बाजार गये दूधिये नान्हू यादव 50 वर्षीय पुत्र बदलू यादव की रात में गला दबाकर हत्या कर दी गई। उसका शव देर रात को पुलिस ने गांव से लगभग 500 मीटर पहले एक तालाब में गले में गमछे का फंदा पड़ा बरामद किया है। कुछी ही दूरी पर एक झाड़ी में दूध की बम्बी सहित साइकिल भी पड़ी मिली है। पुलिस ने मृतक के शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए बहराइच भेज दिया है। रुपईडीहा थाना क्षेत्र के सहजना गांव निवासी लगभग 50 वर्षीय नान्हू यादव पुत्र बदलू यादव दूध का काम करता था। ग्रामीणों ने बताया कि मृतक नान्हू यादव इधर लगभग दो महीने से बीमार चल रहा था। इस लिए उसका लड़का दूध देने के लिए बाजार जाता था। मृतक नान्हू यादव मंगलवार की शाम लगभग छः बजे दो महीने के बाद अपनी साईकिल से रुपईडीहा कस्बा में दूध लेकर गया था, लेकिन जब वह तक देर रात्रि को घर नहीं पहुंचा। तो परिजनों में चिंता बढ़ गयी। काफी खोजबीन के बाद कोई सुराग न मिलने पर देर रात्रि रुपईडीहा पुलिस को सूचना परिजनों द्वारा दी गई। लेकिन तलाश जारी रखी इसी बीच ग्रामीणों को सहजना गांव से करीब आधा किलोमीटर पहले सड़क के किनारे एक झाड़ी में दूध की बम्बी व साइकिल दिखाई पड़ी। ग्रामीणों ने आस पास ढूंढना शुरू किया तब तालाब की तरफ निगाह गयी तो देखा कि किसी व्यक्ति का शरीर का पूरा हिस्सा तालाब में उसका सर तालाब में लगे बाड़ तार पर टिका हुआ दिखने पर इसकी जानकारी तत्काल स्थानीय पुलिस को दी गई। मृतक के परिजन भी मौके पर पहुंचे और मृतक की पहचान की। मृतक के गले में गमछे का फंदा लगा हुआ था। हत्या की जानकारी होते ही गांव में कोहराम मच गया। घर वालों का रो रो कर बुरा हाल है। सूचना पाकर कार्यवाहक प्रभारी थाना रुपईडीहा रूदल बहादुर सिंह पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंच कर जांच पड़ताल की तो शव से थोड़ी दूर उसकी टार्च पड़ी हुयी मिली। शव के घसीटे जाने के निशान भी मिले। आशंका जताई जा रही है कि उसकी हत्या कर उसका शव तालाब में लाकर डाला गया है। इस मामले में मृतक के पुत्र नीरज कुमार यादव ने स्थानीय पुलिस को तहरीर दी है। कुछ ग्रामीण ने दबे जुबान भूमि विवाद का होना बता रहे हैं। इस संबंध में जब कार्यवाहक इंचार्ज रुदल बहादुर सिंह से बात की गयी तो उन्होंने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए सुबह ही भेज दी गई है, पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मृत्यु कैसे हुई है इसका पता चल सकेगा।
व्हाट्सएप पर शेयर करें
No Comments






