Breaking News

आवश्यकता है “बेखौफ खबर” हिन्दी वेब न्यूज़ चैनल को रिपोटर्स और विज्ञापन प्रतिनिधियों की इच्छुक व्यक्ति जुड़ने के लिए सम्पर्क करे –Email : [email protected] , [email protected] whatsapp : 9451304748 * निःशुल्क ज्वाइनिंग शुरू * १- आपको मिलेगा खबरों को तुरंत लाइव करने के लिए user id /password * २- आपकी बेस्ट रिपोर्ट पर मिलेगी प्रोत्साहन धनराशि * ३- आपकी रिपोर्ट पर दर्शक हिट्स के अनुसार भी मिलेगी प्रोत्साहन धनराशि * ४- आपकी रिपोर्ट पर होगा आपका फोटो और नाम *५- विज्ञापन पर मिलेगा 50 प्रतिशत प्रोत्साहन धनराशि *जल्द ही आपकी टेलीविजन स्क्रीन पर होंगी हमारी टीम की “स्पेशल रिपोर्ट”

Saturday, October 24, 2026 11:54:14 PM

वीडियो देखें

गोरखपुर-फैज़ाबाद खण्ड स्नातक निर्वाचन का कार्यक्रम जारी

गोरखपुर-फैज़ाबाद खण्ड स्नातक निर्वाचन का कार्यक्रम जारी
_____________ से स्वतंत्र पत्रकार _____________ की रिपोर्ट

बहराइच 30 दिसम्बर। भारत निर्वाचन आयोग एवं मुख्य निर्वाचन अधिकारी, उ.प्र. लखनऊ द्वारा उत्तर प्रदेश विधान परिषद के 05 खण्ड स्नातक एवं 06 खण्ड शिक्षक निर्वाचन क्षेत्रों के द्विवार्षिक निर्वाचन 2023 हेतु कार्यक्रम की घोषणा कर दी गई है। विधान परिषद के गोरखपुर-फैज़ाबाद खण्ड स्नातक निर्वाचन क्षेत्र से निर्वाचित सदस्य देवेन्द्र प्रताप सिंह का कार्यकाल 12 फरवरी 2023 को समाप्त हो रहा है। जिस कारण होने वाली रिक्ति को भरने के लिए भारत निर्वाचन आयोग द्वारा कार्यक्रम का निर्धारण कर दिया गया है। जिलाधिकारी/ज़िला निर्वाचन अधिकारी डॉ. दिनेश चन्द्र ने बताया कि उक्त निर्वाचन के सम्बन्ध में आदर्श आचार संहिता के सुसंगत उपबन्ध आयोग के निर्देश दिनांक 26 दिसम्बर 2022 में दिए गए प्राविधानों के अनुसार तत्काल प्रभाव से लागू हो गये हैं।  

भारत निर्वाचन आयोग द्वारा जारी कार्यक्रम की जानकारी देते हुए डीएम डॉ. चन्द्र ने बताया कि विधान परिषद के गोरखपुर-फैज़ाबाद खण्ड स्नातक निर्वाचन क्षेत्र हेतु निर्वाचन की अधिसूचना 05 जनवरी 2023 को जारी होगी तथा नाम-निर्देशन हेतु अन्तिम तिथि 12 जनवरी 2023 है। जबकि नाम-निर्देशनों की जांच का कार्य 13 जनवरी 2023, नाम वापसी के लिए अन्तिम तिथि 16 जनवरी 2023 निर्धारित की गयी है। आयोग द्वारा जारी कार्यक्रम के अनुसार मतदान 30 जनवरी 2023 को प्रातः 08ः00 बजे से अपरान्ह 04ः00 बजे तक तथा मतगणना का कार्य 02 फरवरी 2023 को होगा। निर्वाचन प्रक्रिया 04 फरवरी 2023 तक पूर्ण कर ली जायेगी।

व्हाट्सएप पर शेयर करें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *