बहराइच 04 जनवरी। सचिव, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, मनोज कुमार मिश्रा ने बताया कि मा. कार्यपालक अध्यक्ष, उ०प्र० राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण के निर्देशानुसार मा. जनपद न्यायाधीश/अध्यक्ष, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, बहराइच उत्कर्ष चतुर्वेदी की अध्यक्षता में 21 जनवरी 2023 को आरबीट्रेशन वादों के निस्तारण हेतु विशेष लोक अदालत का आयोजन जनपद न्यायालय बहराइच में किया गया है। विशेष लोक अदालत में आरबीट्रेशन मामलों के निस्तारण पर विशेष बल दिया जायेगा। कोई भी व्यक्ति 21 जनवरी 2023 को आयोजित होने वाले विशेष लोक अदालत में लम्बित आरबीट्रेशन वादों का संबंधित न्यायालय में निस्तारण कराकर लाभ उठा सकते है। विशेष लोक अदालत में आरबीट्रेशन से सम्बन्धित वादों का पक्षकारों के मध्य सुलह समझौते के आधार पर निस्तारण किया जायेगा।
सचिव, श्री मिश्रा ने बताया कि इसके अलावा आपराधिक(पेटी ऑफेन्स) के अन्तर्गत लम्बित मामलों के निस्तारण हेतु जनपद न्यायालय बहराइच में 08, 09 व 10 फरवरी 2023 को विशेष लोक अदालत का आयोजन भी किया गया है। कोई भी व्यक्ति इस विशेष लोक अदालत में आपराधिक(पेटी ऑफेन्स) के अन्तर्गत लम्बित मामलों का संबंधित न्यायालय में प्रार्थना-पत्र देकर निस्तारण कराकर लाभ उठा सकते है।
व्हाट्सएप पर शेयर करें
No Comments






