Breaking News

आवश्यकता है “बेखौफ खबर” हिन्दी वेब न्यूज़ चैनल को रिपोटर्स और विज्ञापन प्रतिनिधियों की इच्छुक व्यक्ति जुड़ने के लिए सम्पर्क करे –Email : [email protected] , [email protected] whatsapp : 9451304748 * निःशुल्क ज्वाइनिंग शुरू * १- आपको मिलेगा खबरों को तुरंत लाइव करने के लिए user id /password * २- आपकी बेस्ट रिपोर्ट पर मिलेगी प्रोत्साहन धनराशि * ३- आपकी रिपोर्ट पर दर्शक हिट्स के अनुसार भी मिलेगी प्रोत्साहन धनराशि * ४- आपकी रिपोर्ट पर होगा आपका फोटो और नाम *५- विज्ञापन पर मिलेगा 50 प्रतिशत प्रोत्साहन धनराशि *जल्द ही आपकी टेलीविजन स्क्रीन पर होंगी हमारी टीम की “स्पेशल रिपोर्ट”

Tuesday, October 20, 2026 10:59:38 AM

वीडियो देखें

रचनात्मकता बढ़ाती है भाषा : प्रो रीना जैन 

रचनात्मकता बढ़ाती है भाषा : प्रो रीना जैन 

 

पहिन्दू कालेज में हिंदी सप्ताह

 

दिल्ली। युवाओं में ऊर्जा का अक्षय भण्डार होता है और इस भण्डार का सार्थक उपयोग रचनात्मक कार्यों में ही हो सकता है। यदि युवा साहित्य और भाषा के क्षेत्र में अपनी ऊर्जा लगाएं तो न केवल उनका कैरियर अपितु समूचा व्यक्तित्व भी बेहतर बन सकता है। हिन्दू महाविद्यालय में चल रहे हिन्दी सप्ताह के अंतर्गत बुधवार को हिन्दी भित्ति पत्रिकाओं लहर तथा अभिव्यक्ति के विशेषांकों का लोकार्पण करते हुए उप प्राचार्य  डॉ रीना जैन ने कहा कि लेखन जैसा रचनात्मक कार्य व्यक्तित्व को बहुमुखी बनाता है। उन्होंने भाषा और रचनात्मकता का सम्बन्ध बताते हुए कहा कि भाषा पर रचनात्मकता को ऊंचाई देता है।

भित्ति पत्रिकाओं के परामर्शदाता सहायक आचार्य नौशाद अली ने बताया कि वर्ष भर में इन पत्रिकाओं के अनेक अंक प्रकाशित किये जाते हैं जिनमें हिन्दी विभाग तथा महाविद्यालय के अन्य विद्यार्थियों की रचनाओं का प्रकाशन होता है। विभाग के वरिष्ठ शिक्षक डॉ अभय रंजन ने कहा कि लगभग एक सदी से प्रकाशित हो रही इन भित्ति पत्रिकाओं ने नवोदित रचनाकारों को मंच प्रदान किया है।

हिन्दी विभाग के प्रभारी डॉ पल्लव ने कहा कि हिन्दी सप्ताह के अंतर्गत इन पत्रिकाओं के विशेष अंकों का प्रकाशन किया गया है। उन्होंने भित्ति पत्रिकाओं के सम्पादक मंडल हर्षिता, कीर्ति, अनन्या पांडे, श्रुति, यशवंत, आयुष, नरेंद्र पटेल, विशाल सिंह चौहान, हिमांशु शर्मा, पल्लव पुष्पम, तान्या, नवनीत, आदित्य, ईशा, नवीन, किरण को बधाई देते हुए कहा कि इन पत्रिकाओं को सोशल मीडिया पर भी ले जाने का प्रयास स्वागत योग्य है जहाँ महाविद्यालय के भी इन्हें पढ़ सकेंगे।

अंत में हिन्दी साहित्य सभा के जसविंदर सिंह ने आभार प्रदर्शन किया।

 

व्हाट्सएप पर शेयर करें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *