रिपोर्ट : जगदम्बा जायसवाल
जनपद महराजगंज के बृजमनगंज थाना पर आज सुबह फरियाद लेकर आयी महिला को थानाध्यक्ष श्याम सुंदर तिवारी ने भूख से तड़प रही महिला को थाने के अंदर भोजन कराकर दरियादिली की मिशाल कायम की।वहां पर बैठे फरियादियों ने थानाध्यक्ष के ब्यवहार पर कृतज्ञता प्रकट की।बृजमनगंज थाना क्षेत्र में न्याय के लिए काफी चर्चित हैं थानाध्यक्ष श्याम सुंदर तिवारी।थानाध्यक्ष श्याम सुंदर तिवारी ने कहा कि जनता की सुरक्षा करना एवं घटनाओं पर विराम लगे अपराध रोकना यही हमारा कर्तव्य हैं हम भी इंसान हैं।इस दौरान एस आई आलोक कुमार, कांस्टेबल विनोद कुमार ग्राम प्रधान महेश शर्मा सहित अनेक लोग मौजूद रहे।
व्हाट्सएप पर शेयर करें
No Comments






