Breaking News

आवश्यकता है “बेखौफ खबर” हिन्दी वेब न्यूज़ चैनल को रिपोटर्स और विज्ञापन प्रतिनिधियों की इच्छुक व्यक्ति जुड़ने के लिए सम्पर्क करे –Email : [email protected] , [email protected] whatsapp : 9451304748 * निःशुल्क ज्वाइनिंग शुरू * १- आपको मिलेगा खबरों को तुरंत लाइव करने के लिए user id /password * २- आपकी बेस्ट रिपोर्ट पर मिलेगी प्रोत्साहन धनराशि * ३- आपकी रिपोर्ट पर दर्शक हिट्स के अनुसार भी मिलेगी प्रोत्साहन धनराशि * ४- आपकी रिपोर्ट पर होगा आपका फोटो और नाम *५- विज्ञापन पर मिलेगा 50 प्रतिशत प्रोत्साहन धनराशि *जल्द ही आपकी टेलीविजन स्क्रीन पर होंगी हमारी टीम की “स्पेशल रिपोर्ट”

Tuesday, July 21, 2026 11:03:13 PM

वीडियो देखें

शिव सेना उद्धव गुट के नेता संजय राउत का मानसिक संतुलन बिगड़ा – प्रवीन खंडेलवाल

शिव सेना उद्धव गुट के नेता संजय राउत का मानसिक संतुलन बिगड़ा – प्रवीन खंडेलवाल

रिपोर्ट : दीपक कुमार त्यागी

स्वतंत्र पत्रकार

 

संजय राउत से इस गैर-जिम्मेदाराना बयान के लिए तुरंत माफी की मांग करता हूँ – प्रवीन खंडेलवाल

 

यदि संजय राउत ने तुरंत माफ़ी नहीं माँगी तो हम उनके ख़िलाफ़ व्यापारियों की मान हानि का मुक़दमा भी करेंगे और इस संबंध में कैट अपने लीगल विशेषज्ञों से संपर्क कर रहा है – प्रवीन खंडेलवाल

 

दिल्ली, 11 नवंबर 2024। शिव सेना उद्धव ठाकरे गुट के नेता संजय राउत द्वारा आज व्यापारियों को झूठा और मिलावट करने वाला बताने वाले बयान की चाँदनी चौक से सांसद प्रवीन खंडेलवाल ने कड़ी निंदा करते हुए कहा कि संजय राउत का मानसिक संतुलन गड़बड़ा गया है और महाराष्ट्र में वो उद्धव गुट तथा इंडी गठबंधन की होने वाली हार से बौखला गये हैं। ज्ञातव्य है कि सांसद प्रवीन खंडेलवाल देश के व्यापारियों के शीर्ष संगठन कनफ़ेडरेशन ऑफ़ ऑल इंडिया ट्रेडर्स ( कैट) के राष्ट्रीय महामंत्री भी हैं । प्रवीन खंडेलवाल ने कहा कि इस बयान से संजय राउत ने उद्धव गुट की महाराष्ट्र चुनाव में रही सही ज़मीन भी खोदी है और उद्धव गुट को व्यापारियों के ग़ुस्से का सामना करना पड़ेगा ।

 

शिवसेना (उद्धव ठाकरे गुट) के नेता संजय राउत द्वारा आज व्यापारियों को “मिलावट करने वाला” और “झूठ बोलने वाला” बताया जिस पर सांसद प्रवीन खंडेलवाल ने सख़्त एतराज जताते हुए कहा की “ मैं श्री राउत के बयान की कड़े शब्दों में निंदा करता हूँ। यह बयान न केवल देश के व्यापारी समुदाय की गरिमा पर प्रहार है, बल्कि उनके ईमानदार और मेहनती स्वभाव का अपमान भी है।

 

प्रवीन खंडेलवाल ने कहा कि देश की अर्थव्यवस्था में व्यापारियों का अहम योगदान है, और वे अपनी कड़ी मेहनत व प्रतिबद्धता से राष्ट्र की प्रगति में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। ऐसे अपमानजनक बयान से न केवल व्यापारिक समुदाय का मनोबल प्रभावित होता है, बल्कि समाज में उनकी छवि को भी ठेस पहुँची है।

 

मैं संजय राउत से इस गैर-जिम्मेदाराना बयान के लिए उनसे तुरंत माफी की मांग करता हूँ । व्यापारियों का सम्मान सुरक्षित रखना हमारी जिम्मेदारी है, और इस प्रकार के बयान किसी भी रूप में स्वीकार्य नहीं हैं। श्री खंडेलवाल ने कहा कि यदि संजय राउत ने तुरंत माफ़ी नहीं माँगी तो हम उनके ख़िलाफ़ व्यापारियों की मान हानि का मुक़दमा भी करेंगे और इस संबंध में कैट अपने लीगल विशेषज्ञों से संपर्क कर रहा है ।

व्हाट्सएप पर शेयर करें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *