Breaking News

आवश्यकता है “बेखौफ खबर” हिन्दी वेब न्यूज़ चैनल को रिपोटर्स और विज्ञापन प्रतिनिधियों की इच्छुक व्यक्ति जुड़ने के लिए सम्पर्क करे –Email : [email protected] , [email protected] whatsapp : 9451304748 * निःशुल्क ज्वाइनिंग शुरू * १- आपको मिलेगा खबरों को तुरंत लाइव करने के लिए user id /password * २- आपकी बेस्ट रिपोर्ट पर मिलेगी प्रोत्साहन धनराशि * ३- आपकी रिपोर्ट पर दर्शक हिट्स के अनुसार भी मिलेगी प्रोत्साहन धनराशि * ४- आपकी रिपोर्ट पर होगा आपका फोटो और नाम *५- विज्ञापन पर मिलेगा 50 प्रतिशत प्रोत्साहन धनराशि *जल्द ही आपकी टेलीविजन स्क्रीन पर होंगी हमारी टीम की “स्पेशल रिपोर्ट”

Tuesday, July 21, 2026 10:52:22 PM

वीडियो देखें

महाराष्ट्र चुनावों में भाजपा की सुनामी

महाराष्ट्र चुनावों में भाजपा की सुनामी

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के प्रति लोगों का स्नेह और विश्वास का प्रतीक -प्रवीन खंडेलवाल*

रिपोर्ट : दीपक कुमार त्यागी
स्वतंत्र पत्रकार

दिल्ली। चाँदनी चौक से भाजपा सांसद प्रवीन खंडेलवाल ने महाराष्ट्र विधानसभा चुनावों में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की विजय को “भाजपा की सुनामी” करार देते हुए कहा कि यह चुनाव परिणाम न केवल भाजपा की मजबूत संगठनात्मक क्षमता को दर्शाता है, बल्कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के प्रति महाराष्ट्र के लोगों के अपार स्नेह और अटूट विश्वास को भी प्रमाणित करता है।

प्रवीन खंडेलवाल ने कहा कि भाजपा की इस जीत ने यह साबित कर दिया है कि प्रधानमंत्री मोदी का सबका साथ, सबका विकास, सबका विश्वास का मंत्र महाराष्ट्र की जनता के दिलों में गहराई से अंकित हो चुका है।भाजपा की जीत के प्रमुख कारण में प्रधानमंत्री मोदी का करिश्माई नेतृत्व, उनकी नीतियों और दृष्टिकोण में जनता का विश्वास, भाजपा की संगठनात्मक मजबूती, भाजपा सरकार का विकास और स्थिरता पर ध्यान मुख्य रहा है। श्री खंडेलवाल ने कहा कि यह जीत देश की जनता के प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व और भाजपा के सिद्धांतों में विश्वास का प्रतीक है। महाराष्ट्र की जनता ने यह दिखा दिया है कि वे स्थिरता, विकास और बेहतर प्रशासन को प्राथमिकता देती है।”

व्हाट्सएप पर शेयर करें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *