महराजगंज : बृजमनगंज पुलिस ने आज एक नामजद अभियुक्ता को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। थाना अध्यक्ष सत्य प्रकाश सिंह ने बताया कि गिरफ्तार अभियुक्त का नाम गायत्री पत्नी परशुराम है, जिसकी उम्र 40 वर्ष है और वह पुरंदरपुर टोला हरदासपुर थाना बृजमनगंज जनपद महाराजगंज की निवासी है।
दहेज हत्या के मामले में गिरफ्तार
गायत्री को मुकदमा अपराध संख्या 159/25 धारा 80, 85 बीएनएस और 3/4 डीपी एक्ट दहेज हत्या में वांछित होने के कारण गिरफ्तार किया गया है। इस मामले में मृतका के पति विजय और ससुर परशुराम को पहले ही गिरफ्तार कर जेल भेजा जा चुका है।
मृतका की मौत के बाद दर्ज हुआ था मामला
गायत्री की बहू की मौत 26 मई 2025 को विषाक्त पदार्थ खाने से हो गई थी। इस मामले में मृतका के मायके पक्ष ने पति विजय आदि पांच लोगों के खिलाफ अभियोग दर्ज कराया था। पुलिस ने इस मामले में जांच के बाद गायत्री को गिरफ्तार कर लिया है।
विधिक कार्यवाही की जा रही है
थाना अध्यक्ष सत्य प्रकाश सिंह ने बताया कि गायत्री को गिरफ्तार कर विधिक कार्यवाही की जा रही है।
व्हाट्सएप पर शेयर करें
No Comments






