बहराइच 08 अगस्त। जिला ग्रामोद्योग अधिकारी संजय कुमार वर्मा ने बताया कि प्रदेश के मुख्य सचिव द्वारा स्वतंत्रता दिवस 2025 के अवसर पर ‘‘हर घर तिरंगा‘‘ कार्यक्रम अभियान के तहत ‘‘हर घर तिरंगा‘‘ अभियान में सभी विभागों के साथ-साथ आम-जन मानस को प्रेरित करते हुये निर्धारित मानक/निर्देश के अनुसार झण्डा फहराने के लिये निर्देश निर्गत किये गये है। श्री वर्मा ने सभी विभागों एवं गैर सरकारी संगठनों से अपेक्षा की है कि यथा सम्भव यह प्रयास करें, कि उपयोग किये जाने वाले झण्डे खादी अथवा हाथ से कता हुआ कपड़ा/मशीन से बना हुआ/सूती पोलिस्टर/सिल्क के कपडे़ से तैयार किये गये झण्डों को प्रमुखता दी जाये तथा समस्त सरकारी कार्यालय/शिक्षण संस्थान खादी से निर्मित ध्वज का ही आरोहण करें। उन्होंने बताया कि शासनादेश में निर्देश प्राप्त हुए हैं कि खादी एवं ग्रामोद्योग विभाग द्वारा खादी से निर्मित ध्वजों की पर्याप्त मात्रा में अपूर्ति सुनिश्चित करायी जाये।
जिला ग्रामोद्योग अधिकारी ने बताया कि जनपद बहराइच में खादी आयोग द्वारा प्रमाणित संस्था क्षेत्रीय श्री गांधी आश्रम, पीपल चौराहा, बहराइच मो.न. 7376388974 द्वारा निर्धारित मानको के अनुरूप विभिन्न साइजों एवं विभिन्न दरों के खादी से निर्मित ध्वज की बिक्री की जाती है। जनपद के समस्त सरकारी कार्यालय/शिक्षण संस्थान खादी से निर्मित ध्वज प्राप्त करने हेतु श्री गांधी आश्रम से सम्पर्क कर सकते है।
व्हाट्सएप पर शेयर करें
No Comments









