Breaking News

आवश्यकता है “बेखौफ खबर” हिन्दी वेब न्यूज़ चैनल को रिपोटर्स और विज्ञापन प्रतिनिधियों की इच्छुक व्यक्ति जुड़ने के लिए सम्पर्क करे –Email : [email protected] , [email protected] whatsapp : 9451304748 * निःशुल्क ज्वाइनिंग शुरू * १- आपको मिलेगा खबरों को तुरंत लाइव करने के लिए user id /password * २- आपकी बेस्ट रिपोर्ट पर मिलेगी प्रोत्साहन धनराशि * ३- आपकी रिपोर्ट पर दर्शक हिट्स के अनुसार भी मिलेगी प्रोत्साहन धनराशि * ४- आपकी रिपोर्ट पर होगा आपका फोटो और नाम *५- विज्ञापन पर मिलेगा 50 प्रतिशत प्रोत्साहन धनराशि *जल्द ही आपकी टेलीविजन स्क्रीन पर होंगी हमारी टीम की “स्पेशल रिपोर्ट”

Wednesday, July 22, 2026 1:55:45 AM

वीडियो देखें

राष्ट्रीय स्तर पर दमक उठा बहराइच का सितारा

राष्ट्रीय स्तर पर दमक उठा बहराइच का सितारा
  • कामरान ने बाल उमंग की “कहानी गढ़ो प्रतियोगिता – 4” में किया प्रथम स्थान प्राप्त

बहराइच, 25 जून 2025।
जवाहर लाल राष्ट्रीय इंटर कॉलेज, नवाबगंज (जिला बहराइच) के कक्षा 10 के प्रतिभाशाली छात्र कामरान ने राष्ट्रीय स्तर पर आयोजित बाल उमंग पत्रिका की प्रतिष्ठित “कहानी गढ़ो प्रतियोगिता – 4” में प्रथम स्थान प्राप्त कर बहराइच जनपद का नाम गौरवान्वित किया है।

देशभर से प्राप्त सैकड़ों प्रविष्टियों में से कामरान की कहानी “गली क्रिकेट का हीरो” को निर्णायक मंडल द्वारा सर्वश्रेष्ठ घोषित किया गया। यह कहानी गली क्रिकेट के रोमांच और बच्चों की मासूम भावनाओं का सजीव चित्रण करते हुए खेल भावना, सहयोग और साहस का संदेश देती है। निर्णायकों ने इस रचना को बाल साहित्य की दिशा में अत्यंत प्रभावी योगदान बताया।

बाल उमंग पत्रिका, जो बच्चों के सर्वांगीण विकास और सृजनात्मकता को प्रोत्साहित करने वाली राष्ट्रीय मासिक पत्रिका है, ने अपने तृतीय वर्ष, अंक 5 (25 जून 2025) में प्रतियोगिता के परिणाम घोषित किए। प्रधान संपादक श्रीमती ऋतु श्रीवास्तव के मार्गदर्शन में प्रकाशित होने वाली यह पत्रिका देशभर के नौनिहालों को मंच प्रदान करती है और बाल प्रतिभाओं को राष्ट्रीय स्तर पर पहचान दिलाती है।

इस उपलब्धि पर कामरान को स्वतंत्र पुस्तकों का संकलन, प्रशस्ति पत्र एवं बाल उमंग पत्रिका की एक वर्ष की निःशुल्क सदस्यता प्रदान की जाएगी। साथ ही उनकी रचनाओं को पत्रिका के आगामी अंकों में प्रकाशित किया जाएगा।

अपनी सफलता पर प्रतिक्रिया देते हुए कामरान ने पत्रिका की प्रधान संपादक श्रीमती ऋतु श्रीवास्तव और पूरे बाल उमंग टीम को हृदयतल से धन्यवाद कहा,और कहा, “यह सम्मान मेरे लिए प्रेरणा है। मैं इसका श्रेय अपने माता-पिता, शिक्षकों और मित्रों को देता हूँ। मेरा संकल्प है कि मैं साहित्य, शिक्षा और खेल के क्षेत्र में निरंतर मेहनत कर देश व समाज का नाम रोशन करता रहूँ।”

कामरान की उपलब्धि से ग्राम बनकसही और विद्यालय परिसर में हर्ष का माहौल है। विद्यालय के शिक्षकों एवं प्रधानाचार्य ने गर्व व्यक्त करते हुए कहा कि कामरान बहुआयामी प्रतिभा के धनी हैं, जो शिक्षा, खेल और साहित्य सभी क्षेत्रों में उत्कृष्ट प्रदर्शन कर रहे हैं। वहीं ग्रामीणों ने इस सफलता को पूरे जनपद की ऐतिहासिक उपलब्धि बताते हुए कामरान को बधाई दी।

यह उपलब्धि न केवल कामरान और उनके परिवार के लिए गर्व का विषय है, बल्कि बहराइच जनपद तथा पूरे उत्तर प्रदेश की उभरती प्रतिभा का उज्ज्वल प्रमाण भी है।

व्हाट्सएप पर शेयर करें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *