बहराइच 16 सितम्बर। जिलाधिकारी अक्षय त्रिपाठी के निर्देश पर जनपद में 17 सितम्बर से 16 अक्टूबर 2025 तक अलग-अलग थीम पर राष्ट्रीय पोषण माह अन्तर्गत विभिन्न गतिविधियां संचालित की जायेंगी। पोषण माह में मोटापा निवारण हेतु चीनी, नमक एवं तेल के उपयोग में कमी लाये जाने हेतु बाल नाटापन की दृष्टि से आंगनबाड़ी केन्द्रों में वजन दिवस के अवसर पर व्यापक मापन अभियान, वृद्धि निगरानी अभियान/स्वास्थ बालक स्पर्धा (सैम/मैम स्क्रीनिंग), आरबीएसके टीम द्वारा स्कूली बच्चों (किशोर-किशारियों) की स्वास्थ्य जाँच कर उनकी पोषण स्थिति का मूल्याकंन, मोटापा निवारण हेतु जनपद स्तर पर पंचायती विभाग के सहयोग से जन आंदोलन के रूप में रैली एवं टीएचआर आधारित रेसिपी प्रतियोगिता तथा वृद्धि निगरानी संवर्धन विषयक जागरूकता सत्र का आयोजन किया जायेगा।
पोषण माह में पोषण भी पढ़ाई भी थीम अन्तर्गत शिक्षा चौपाल, विशेष रूप से आंगनबाड़ी केन्द्रों में ईसीसीई लर्निग कॉर्नर को बढावा देने, खिलौने-आधारित शिक्षा को बढावा देने के लिए समुदाय केन्द्रित खेलों और पढों कार्यक्रम, स्वदेशी खिलौनों को बढावा देने के लिए खेल आधारित शिक्षा पर बच्चों और अभिभावकों के लिए प्रदर्शन सत्र/गतिविधि, स्वदेशी खिलौना मेला, आंगनबाड़ी केन्द्रों के साथ स्वदेशी खिलौना बनाने की कार्यशाला, आंगनबाड़ी केन्द्रों में प्री-स्कूल तत्परता गतिविधि-वयस्कता का उत्सव मनाने के साथ-साथ लक्ष्य आयु के बच्चों के लिए खेल दिवस आयोजित होंगे। एक पेड़ मॉ के नाम थीम अन्तर्गत ऑगनाबाड़ी केन्द्रों, सरकारी विद्यालयों एवं पंचायत भवनों में वृक्षारोपण अभियान संचालित कर एक पेड़ माँ के नाम के तहत पौधरोपण एवं पर्यावरण संरक्षण की शपथ, लाभार्थियों के अभिभावकों, पति, देखभालकर्ताओ, धर्मगुरूओ आदि का पेढ़ गोद लेने के लिए प्रेरित करने के साथ साथ वृक्षारोपण प्रयासों को पोषण उद्यान से जोड़ते हुए फलदार एवं औषधीय पौधों को बढावा देकर पोषण उद्यान से जोड़ने की गतिविधियां संचालित की जायेंगी।
शिशु एवं बाल आहार प्रथाएं थीम अन्तर्गत सामुदायिक आधारित गतिविधयों (अन्नप्रासन दिवस एवं सुपोषण दिवस) के अवसर पर 06 माह के उपरान्त सुरक्षित, पर्याप्त एवं उपयुक्त ऊपरी आहार पर कन्द्रित पोषण परामर्श सत्रों का आयोजन। मुख्य सेविका एवं बाल विकास परियोजना अधिकारी के माध्यम से सहयोगात्मक पर्यवेक्षण, ब्लॉक स्तर पर ट्रिपल ए-टीम आंगनबाडी कार्यकत्री, आशा एवं एएनएम की बैठक का आयोजन तथा आंगनवाड़ी केन्द्रों के बच्चों द्वारा नुक्कड़ नाटक एवं टीएचआर आधारित ऊपरी रेसिपियों का विवरण, प्रस्तुतीकरण एवं प्रदर्शन सत्र का आयोजन किया जायेगा। पुरूष सहभागिता थीम अन्तर्गत पोषण संकल्प, वृक्षारोपण अभियान तथा शिशु एवं बाल आहार सत्र तथा सुपोषण दिवस के अवसर पर पोषण चौपाल का आयोजन किया जायेगा।
जन संवेदीकरण गतिविधियां थीम अन्तर्गत साइकिल रैली, पदयात्रा, प्रभात फेरी, खेल दिवस, एनआरएलएम एसएचजी बैठक, टीकाकरण शिविर, प्रसवपूर्व जांच, अन्नप्रासन दिवस, गोद भराई दिवस, पोषण रंगोली, ग्राम स्वास्थ्य स्वच्छता एवं पोषण दिवस तथा केन्द्र व राज्य सरकार द्वारा संचालित विभिन्न योजनाओं अन्तर्गत गतिविधियां संचालित की जा रही है। जिलाधिकारी श्री त्रिपाठी ने चिकित्सा एवं स्वास्थ्य, पंचायती राज, बेसिक शिक्षा, उद्यान, राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन, बाल विकास एवं पुष्टाहार, ग्राम्य विकास तथा सहयोगी पाटनर्स को निर्देश दिया है कि राष्ट्रीय पोषण माह के सफल आयोजन में सहयोग प्रदान करना सुनिश्चित करें।
व्हाट्सएप पर शेयर करें
No Comments









