Breaking News

आवश्यकता है “बेखौफ खबर” हिन्दी वेब न्यूज़ चैनल को रिपोटर्स और विज्ञापन प्रतिनिधियों की इच्छुक व्यक्ति जुड़ने के लिए सम्पर्क करे –Email : [email protected] , [email protected] whatsapp : 9451304748 * निःशुल्क ज्वाइनिंग शुरू * १- आपको मिलेगा खबरों को तुरंत लाइव करने के लिए user id /password * २- आपकी बेस्ट रिपोर्ट पर मिलेगी प्रोत्साहन धनराशि * ३- आपकी रिपोर्ट पर दर्शक हिट्स के अनुसार भी मिलेगी प्रोत्साहन धनराशि * ४- आपकी रिपोर्ट पर होगा आपका फोटो और नाम *५- विज्ञापन पर मिलेगा 50 प्रतिशत प्रोत्साहन धनराशि *जल्द ही आपकी टेलीविजन स्क्रीन पर होंगी हमारी टीम की “स्पेशल रिपोर्ट”

Monday, August 17, 2026 3:17:26 AM

वीडियो देखें

ऐतिहासिक तिरंगा बाइक रैली में उमड़ा पत्रकारों का जनसैलाब

ऐतिहासिक तिरंगा बाइक रैली में उमड़ा पत्रकारों का जनसैलाब
से बेखौफ खबर के लिए स्वतंत्र पत्रकार मो 0 इस्लाम सिद्दीकी की रिपोर्ट

15 अगस्त के अवसर पर पत्रकारों ने निकाली भव्य तिरंगा बाइक रैली

रिपोर्ट : मो 0 इस्लाम सिद्दीकी

बहराइच। स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर 15 अगस्त को पत्रकारों द्वारा भव्य एवं ऐतिहासिक तिरंगा बाइक रैली निकाली गई। हाथों में तिरंगा और दिल में देशभक्ति का जज्बा लिए बड़ी संख्या में पत्रकारों ने रैली में शामिल होकर राष्ट्रप्रेम का संदेश दिया।

रैली का नेतृत्व वरिष्ठ पत्रकार फराज अंसारी एवं जिला बार एसोसिएशन के जिला अध्यक्ष ने किया। रैली में पत्रकारों का जनसैलाब उमड़ पड़ा। भारत माता की जय और वंदे मातरम् के नारों से पूरा क्षेत्र गूंज उठा।

पत्रकारों ने एकजुटता के साथ देश की एकता, अखंडता और लोकतंत्र की मजबूती का संदेश दिया। जगह-जगह लोगों ने तिरंगा बाइक रैली का स्वागत किया।

पत्रकारों ने कहा कि स्वतंत्रता दिवस केवल उत्सव मनाने का दिन नहीं, बल्कि देश की आजादी के लिए अपना सर्वस्व न्योछावर करने वाले वीर शहीदों को याद करने और राष्ट्रहित में अपने कर्तव्यों को निभाने का संकल्प लेने का दिन है।

भव्य तिरंगा बाइक रैली ने स्वतंत्रता दिवस के कार्यक्रम को यादगार बना दिया।

बाइट राजेश शुक्ला अध्यक्ष बार एसोसिएशन बहराइच

व्हाट्सएप पर शेयर करें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *