धान खरीद कम होने पर विधायक ने केंद्र प्रभारियों की फटकार लगाई
शाहजहांपुर। धान क्रय केंद्रों पर किसानों से धान की खरीद न होने के हो हल्ला के बीच भाजपा विधायक रोशनलाल वर्मा नमी नापने की मशीन लेकर तिलहर मंडी परिषर में धान क्रय केंद्रों पर जा धमके। उन्होंने धमी गति से हो रही धान खरीद पर केंद्र प्रभारियों को फटकार लगाई। इस दौरान उन्होंने एसडीएम को बुलाकर उन्हें खरीद पर निगाह बनाये रखने के निर्देश दिए।
किसानों द्वारा लगातार सरकारी क्रय केंद्रों पर धान की खरीद न होने की शिकायतें की जा रही थीं। इसी को लेकर मंगलवार को तिलहर विधायक रोशनलाल वर्मा तिलहर नवीन मंडी पहुंच गए। उन्होंने सबसे पहले क्रय केंद्रों पर तौल की प्रतीक्षा में खड़े किसनों से बातचीत की। किसानों ने उन्हें बताया कि वह दो-तीन से यहां रुके हैं, मगर अभी तक धान की खरीद नही हुई। केंद्र प्रभारी धान में नमी बताकर धान नही ले रहे हैं। विधायक ने उसी समय अपनी नमी नापने वाली मशीन मंगवाकर पड़े हुए धान की नमी चेक की। जिन किसानों के धान में नमी मिली उन्हें धान सूखने तक इंतजार करने को कहा जिनके धान में नमी थी उनके धान की तौल करवाई। विधायक ने क्रय केंद्रों का कागजो की जांच कर अब तक हुई तौल की जानकारी जुटाई। धीमी गति से हो रहा धान खरीद पर उन्होंने केंद्र प्रभारियों को फटकार लगाकर कार्यवाही की चेतावनी दी। एसडीएम को बुलाकर उन्हें खरीद की निगरानी करने के निर्देश दिए। विधायक रोशन लाल वर्मा ने क्रय केन्द्र प्रभारी को काश्तकारों के धान की तौल करने के निर्देश दिये। उन्होंने कहा कि काश्तकारों को केन्द्रों पर किसी भी प्रकार की परेशानी न हो। जिसके लिए केन्द्रों पर वारदाना, पल्लेदारों की कमी नहीं होनी चाहिए। साथ ही उन्होंने मंडी में पड़ा किसानों का धान दो दिन में तौलने के निर्देश भी दिए।
Janpad Shahjahanpur se jitendra Kumar Kashyap ki report
व्हाट्सएप पर शेयर करें
No Comments






