बहराइच 05 अक्टूबर। विद्युत कर्मचारी संयुक्त संघर्ष समिति द्वारा आज दिनांक 05 अक्टूबर 2020 से प्रस्तावित प्रान्तव्यापी आन्दोलन के दृष्टिगत विद्युत आपूर्ति से सम्बन्धित सूचनाओं के आदान-प्रदान हेतु कलेक्ट्रेट में कन्ट्रोल रूम दूरभाष नम्बर 05252-232815 में अग्रिम आदेशों तक अधिकारियों की तैनाती की गयी है।
यह जानकारी देते हुए जिलाधिकारी शम्भु कुमार ने बताया कि कन्ट्रोल रूम में प्रातः 06ः00 बजे से मध्यान्ह 12ः00 बजे तक सहायक अभियन्ता प्रान्तीय खण्ड लो.नि.वि. श्याम, मध्यान्ह 12ः00 बजे से सांय 06ः00 बजे तक सहायक अभियन्ता प्रान्तीय खण्ड लो.नि.वि. अरविन्द गुप्ता, सायं 06ः00 बजे से रात्रि 12ः00 बजे तक, सहायक अभियन्ता जल निगम आलोक चन्द तथा रात्रि 12ः00 बजे से प्रातः 06ः00 बजे तक सहायक अभियन्ता जल निगम सत्येन्द्र कुमार को तैनात किया गया है। इसके अलावा सहायक अभियन्ता निर्माण खण्ड-1 लो.नि.वि. आर.डी. सिंह व जल निगम के अरूण कुमार को रिजर्व में तैनात किया गया है।
कन्ट्रोल रूम में तैनात किये गये अधिकारियों को निर्देश दिये गये हंै कि वे अपनी पाली में समय से उपस्थित होकर समस्त सम्बन्धित अधिकारियों से सूचनाओं के आदान-प्रदान सम्बंधी कार्यों का सम्पादन सुचारू रूप से सुनिश्चित करेंगे। इसके अतिरिक्त समय-समय पर वस्तु स्थिति से जिला मजिस्ट्रेट, अपर जिला मजिस्ट्रेट मो.नं 9454417606 एवं मुख्य राजस्व अधिकारी मो.नं 9454416032 को अवगत कराते रहेंगे।
व्हाट्सएप पर शेयर करें
No Comments






