नानपारा बहराइच। सशस्त्र सीमा बल की 42वी वाहनी के कमांडेंट शैलेश कुमार ने बताया तस्करी की रोकथाम को लेकर चलाएं जा रहे संयुक्त रुप से गस्ती अभियान के क्रम में सोमवार की रात 11:30 बजे को एस एस बी व पुलिस की संयुक्त गस्ती टीम ने 59 ग्राम स्मैक के साथ तस्कर को गिरफ्तार किया है। पकड़े गए तस्कर की पहचान सूरज वर्मा पुत्र ओमप्रकाश निवासी दशहरा बाग थाना रुपईडीहा जनपद बहराइच रूप में हुई है।
पकड़ी गई स्मैक की अंतरराष्ट्रीय कीमत लगभग 59 लाख रुपए आंकी गई है। एसएसबी व पुलिस बल ने इस तस्कर को रेलवे स्टेशन की उत्तर दिशा की ओर गिरफ्तार किया है जब यह नेपाल जाने की फिराक में था इसे पकड़ने में सशस्त्र सीमा बल के सहायक उपनिरीक्षक परितोष घोष, मुख्य आरक्षी दुर्गा लाल मीणा, आरक्षी ज्योतिपा सिरोसी, आरक्षी सुमित कुमार शर्मा, पुलिस बल की ओर से उप निरीक्षक सत्येंद्र यादव, अजय तिवारी, आरक्षी रंजयलाल साहनी, रंजीत यादव, की महत्वपूर्ण भूमिका रही है। निरीक्षक अपराध अमित कुमार तिवारी ने बताया कि पकड़े गए स्मैक तस्कर को एनडीपीएस एक्ट के अंतर्गत मुकदमा पंजीकृत कर विधिक कार्यवाही की गई तस्कर को पुलिस अभिरक्षा में सदर न्यायालय बहराईच रवाना किया गया।
व्हाट्सएप पर शेयर करें
No Comments






