बिलासपुरI भारतीय किसान संघ की बैठक सरस्वती विद्या मंदिर बिलासपुर प्रांगण में संघ के वरिष्ठ कार्यकर्ता हरपाल सिंह यादव की अध्यक्षता में आयोजित की गई। बैठक में भारतीय किसान संघ के प्रमुख पदाधिकारी एवं किसान उपस्थित रहे इसमें किसानों की विभिन्न क्षेत्रीय एवं केंद्रीय समस्याओं पर विस्तार पूर्वक चर्चा की सभी ने समस्याओं के समाधान हेतु संगठन को मजबूत करने एवं समाधान के लिए एकजुट रहने का संकल्प लिया। बिलासपुर के किसान हित में भारतीय किसान संघ की मजबूती के क्रम में संगठन के जिला अध्यक्ष आदेश शंखधार ने सर्वसम्मति से सुखविंदर सिंह को बिलासपुर का ब्लॉक अध्यक्ष, विनोद कुमार को युवा ब्लॉक अध्यक्ष बिलासपुर एवं सतीश तोमर को नगर अध्यक्ष बिलासपुर के पद पर मनोनीत कर दायित्व दिया गया। जिला अध्यक्ष आदेश शंखधार ने जनपद रामपुर में जैविक कृषि एवं रसायन मुक्त खेती को जनपद में बढ़ावा देने हेतु एवं किसानों के बीच जैविक कृषि पर निरंतर कार्य करने वाले वीरेंद्र सिंह चौहान को भारतीय किसान संघ में जिला जैविक प्रमुख रामपुर का दायित्व सौंपा। बैठक में जिला प्रचार प्रमुख मुजीब कमाल ने नवनियुक्त पदाधिकारियों को भारतीय किसान संघ के संस्थापक श्रद्धेय दत्तोपंत ठेंगड़ी जीवनी पुस्तिका देकर सम्मानित किया एवं सभी से भारतीय किसान संघ की नीतियों एवं आदर्शों पर चलकर राष्ट्र सेवा की भावना से किसान हित में कार्य करने की अपील की। इस अवसर पर अभय कुमार सिंह, अनिल कुमार ओम, राधे श्याम, नेतराम, सुखप्रीत सिंह एवं विनोद कुमार आदि मौजूद रहे।
व्हाट्सएप पर शेयर करें
No Comments






