उत्तर प्रदेश / रामपुर से बेखौफ खबर के लिए स्वतंत्र पत्रकार अकबर हुसैन मंसूरी की रिपोर्ट
रामपुर : शाहबाद कोतवाली क्षेत्र के गांव बदे मढैयान में बच्चों बच्चों में विवाद हो गया था। लेकिन बच्चों के विवाद में गांव की महिलाएं बीच में आ गई। और दोनों पक्षों की महिलाओं के बीच लाठी डंडे भी चल गए। झगड़े में चले लाठी-डंडों से गांव की महिलाएं घायल भी हो गई। जिसको लेकर कोतवाली क्षेत्र के ग्राम बदे मढैयान की शाहना और सुरवीन की तरफ से कोतवाली पुलिस को तहरीर दी गई है। बच्चों के विवाद में हुए झगड़े में गांव की महिलाएं शरीफन, सुरवीन, सहाना और शाहीन जख्मी हो गई। घायल महिलाओं में सुरवीन और शाहाना की तरफ से दी गई तहरीर के आधार पर कोतवाली पुलिस ने कार्यवाही शुरू कर दी है।
व्हाट्सएप पर शेयर करें
No Comments






